फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गढ़ी बोहर पार्क में लगाए 2000 पौधे

विज्ञापन
15-एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत गढ़ी बोहर पार्क में पौधरोपण करते मेयर रामअवतार वाल्मीकि, पूर् - फोटो : samvad
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम के वार्ड 10 स्थित गढ़ी बोहर पार्क में वीरवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 2000 पौधों का रोपण हुआ। यह मेयर रामअवतार वाल्मीकि की अगुवाई में किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मेयर वाल्मीकि ने बताया कि नगर निगम ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 2000 पौधे लगाए। इससे हरित विकास में योगदान दिया गया। पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मेयर ने कहा कि पौधारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण का संकल्प है। निगम आयुक्त सत्येंद्र दुहन ने पौधरोपण स्थलों की जियो-टैगिंग और फोटोग्राफी का निर्देश दिया। नियमित निगरानी भी होगी। वार्ड समितियों, गैर-सरकारी संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों ने सक्रिय भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें