फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अग्निवीर भर्ती के लिए 200 युवाओं का हुआ मेडिकल

Mon, 15 Dec 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
64...रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में सेना भर्ती के दौरान बीम निकालते उम्मीदवार। स्रोत : सेना
विज्ञापन
रोहतक। सेक्टर छह स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में रविवार को सेना भर्ती प्रक्रिया के चौथे दिन रविवार को सोनीपत व रोहतक के लगभग 400 युवाओं ने दौड़, जिगजैक, छलांग व बीम मारकर भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा दी। आर्मी अधिकारियों ने आठ बैच में उम्मीदवारों का 1600 मीटर दौड़, 10 बीम, जिगजैक, नौ फीट गड्ढा से छलांग आदि का शारीरिक प्रशिक्षण लिया। दिनभर फिजिकल और मेडिकल में प्वांइटों के कारण उम्मीदवार निराश होकर बाहर निकलते रहे।
विज्ञापन

अग्निवीर सेना भर्ती के लिए रविवार को रोहतक और सोनीपत के युवाओं ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। फिजिकल के साथ पहले से उत्तीर्ण उम्मीदवारों की मेडिकल प्रक्रिया चल रही है। रविवार को 200 से ज्यादा युवाओं की मेडिकल परीक्षा हुई। स्टेडियम में फिजिकल की प्रक्रिया करीब सुबह छह बजे शुरू हो जाती है। फिजिकल टेस्ट में एक बैच में 50 युवा दौड़ लगा रहे हैं।
शनिवार को एक्सीलेंट में फिजिकल देने के बाद युवा रविवार को मेडिकल परीक्षा देने पहुंचे। झज्जर के सिलानी गांव निवासी मेडिकल परीक्षार्थी अजय ने बताया कि सर्दी के मौसम के कारण जुकाम हो गया था। एक पॉइंट इसका बना दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा थोड़े दिन पहले मांसपेशियों को रिलैक्स करने के लिए थेरेपी कराई थी। इसका भी प्वाइंट बना। ये प्वाइंट अगली बार में टूट जाएंगे। 17 दिसंबर से लेकर चार जनवरी तक समय दिया गया है। अब अंबाला जाकर पाइंट को तोड़ा जा सकता है।

64...रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में सेना भर्ती के दौरान बीम निकालते उम्मीदवार। स्रोत : सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें