फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में पर्यटन के विकास पर खर्च होंगे 200 करोड़ : गजेंद्र शेखावत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हरियाणा में पर्यटन को विशेष आयाम दिया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के पर्यटन विभाग को 200 करोड़ का बजट केंद्र की तरफ से दिया गया है। हिसार के राखीगढ़ी के विकास पर विशेष फोकस है। वे वीरवार को रोहतक में आगमन के दौरान सेक्टर-तीन में ठेकेदार कृष्ण हुड्डा के आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
कृष्ण हुड्डा ने कहा कि उनका केंद्रीय मंत्री से पारिवारिक रिश्ता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान की तर्ज पर हरियाणा में भी पर्यटन को नई गति देने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि देश के 28 शहरों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। इसमें हरियाणा का भी चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव पर बोले-यह सामान्य प्रक्रिया
केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव पर शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से कैबिनेट में समय-समय पर बदलाव करना एक सामान्य और नियमित प्रक्रिया है। सरकार और संगठन परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं के अनुसार सांसदों और नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपती है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचारधारा और संगठनात्मक व्यवस्था के तहत कार्य करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें