सांपला। मुख्य बाजार में स्थित कपड़ों की दुकान का शटर तोड़कर चोर 80 हजार से बनी नोटों की मालाएं और दस हजार रुपये मिले। पुलिस ने दुकानदार सत्यनारायण की शिकायत पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
दुकानदार ने बताया कि उसकी मेन बाजार में कपड़ों की दुकान है। वीरवार सुबह उनको सूचना मिली कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। मौके पर आकर देखा तो शादी समारोह के लिए करीब 80 हजार रुपये से बनाई गईं मालाएं और गल्ले में रखे दस हजार रुपये चोरी मिले।
चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रात करीब दो बजे चार युवक बाइक आकर शटर तोड़कर चोरी करने के बाद भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद