रोहतक। राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के तहत जिले में नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर सहित 20 लोगों ने नेत्रदान का संकल्प पत्र भरा। यह कार्यक्रम सहयोग सारथी सोसाइटी रोहतक और निजी अस्पताल के नेत्र विभाग की फिजियोथेरेपी यूनिट के शुभारंभ पर हुआ।
सुनीता दुग्गल कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. चमत्कार नागर और डॉ. निर्मल ने किया। ग्रोवर ने कहा कि नेत्रदान महादान है। उन्होंने लोगों से मरणोपरांत नेत्रदान करने और परिवारजनों को जानकारी देने का आग्रह किया। दुग्गल ने बताया कि आंखें मरने के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी ला सकती हैं। संवाद