18सीटीके24...इंद्रगढ़ गांव स्थित गेंहू के खेतों में रखी फांस में लगी आग। संवाद
- फोटो : राहुल व सोनिया गांधी का पुतला फूंकते भाजयुमो कार्यकर्ता।
रोहतक। लाखन माजरा खंड के गांव इंद्रगढ़ में शुक्रवार को खेतों में गेहूं के फांस में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से 20 एकड़ फांस जलकर नष्ट हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
दमकल विभाग के एफएसओ दीपांशु महलावत ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि लाखन माजरा खंड के गांव इंद्रगढ़ के खेतों में गेहूं के फांस में आग लग गई है। आग लगातार फैलती जा रही थी, जिससे आसपास खड़ी गेहूं की फसल भी चपेट में आ सकती थी। दमकल विभाग की टीम दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचीं और दो घंटे की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक 20 एकड़ गेहूं के फांस जलकर नष्ट हो गए थे।