रोहतक के किलोई में शुक्रवार को बास्केटबॉल स्पर्धा के शुभारंभ पर महिलाओं के हाथ से बाल्टी पर मु
- फोटो : kathua
रोहतक। कांग्रेस ने वक्फ बिल से वोट बैंक की राजनीति की। भाजपा ने इसमें सुधार किया है। यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का। वह शुक्रवार को किलोई में तीसरी अखिल भारतीय शिवकुमार बास्केटबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व सीएम ने 101 घरों से जुटा दूध बाल्टी से मुंह लगाकर पीया व सभी का आभार जताया। यहां समाज ने पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया।
सीएम ने कहा कि वक्फ बोर्ड को लेकर विधानसभा में बिल आया है। इसका लाभ पूरे मुस्लिम समाज को भी मिलेगा। कांग्रेस ने जिस प्रकार आनन-फानन 2013-14 में लोकसभा में बिल लेकर आए, इसके कई नकारात्मक पहलु रहे। मुस्लिम समाज को भी नुकसान हुआ। भाजपा ने अब इसे दुरुस्त किया है। मुस्लिम समाज को भी लाभ मिलेगा। घटिया राजनीति करने व हड़बड़ाहट में वोट बैंक को ध्यान में रखकर बिल लाने वालों को तकलीफ है। सुप्रीम कोर्ट भी इस बिल को देख रहा है।
यह बिल मुस्लिमों के हक में है। नेशनल हेराल्ड का मामला लंबे समय से चल रहा है। कांग्रेस पदाधिकारियों को इसी के तहत ही ईडी ने बुलाया है। उन्हें जाना चाहिए। कोई गलती नहीं है तो बताना चाहिए। यह मामला प्रदर्शन का नहीं है। सीबीआई व सरकार के गलत इस्तेमाल पर सीएम ने कहा कि ये तो सभी बोल रहे हैं। केजरीवाल भी कह रहे थे। पार्टी निस्वार्थ भाव से प्रदेश व जन हित में कार्य कर रही है।