किंगरे में फायरिंग, 5 लोगों पर केस दर्ज
ओढां। गांव किंगरे में दो पक्षों के आपसी विवाद में फायरिंग का मामला सामने आया है। गांव में फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मेजर सिंह ने बताया कि वह अपनी ढाणीं में मौजूद था कि इसी गांव के गोगी सिंह, बब्बू सिंह, पप्पा सिंह, गोरा सिंह व धर्मपाल मारुति कार में सवार होकर आए। आरोप है कि उक्त लोग हथियारों से लैस थे जिन्होंने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए तीन हवाई फायर किए व जान से मारने की धमकी दी। सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए थे। गौरतलब है कि गांव किंगरे में पिछले कुछ समय से सरपंच व दूसरे पक्ष के लोगों में विवाद चल रहा है। जिसमें हत्या के प्रयास सहित कई मुकदमे चल रहे हैं। इसी विवाद के चलते गांव में भय का माहौल बना हुआ है। थाना प्रभारी काशीराम बैनीवाल ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मेजर सिंह की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।