फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोखरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो..
विज्ञापन


साक्षी के गांव के लोग गंदगी में जीने का मजबूर
गंदगी से फैल रही है बीमारी, सरकार का नहीं जा रहा है ध्यान
अमर उजाला ब्यूरो
मोखरा।
महम चौबीसी का सबसे बड़ा गांव मोखरा कहने को तो आदर्श है लेकिन गांव का मेन रास्ता जो मोखरा से खरकड़ा जाता है उस पर सालों से गन्दा पानी भरा हुआ है। हल्की सी बारिश के बाद गलियों में पानी भर जाता है। आदर्श गांव में रहने वाले गंदगी से परेशान है। यहां जमा हुए गंदे पानी से मच्छरों का प्रकोप है। दिन के समय तो जैसे तैसे कर के लोग निकल जाते है लेकिन रात के समय पानी से निकलना मुश्किल हो जाता है। गंदगी के कारण बीमारियां पैदा हो रही हैं। गांव के लोग समस्या को लेकर सरकार से लेकर शासन व प्रशासन के लोगों से मिल चुके हैं। फिर भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि देश ही नहीं पूरी दुनिया में गांव का नाम रोशन करने वाली साक्षी का यह पैतृक गांव है। मेडल लाने के बाद प्रदेश सरकार की ओर से गांव के विकास के बड़े-बड़े दावे किए गए थे। गांव का विकास हो इसके लिए उसे आदर्श गांव का दर्जा भी दिया गया।
विज्ञापन

गांव की गली पानी जमा होने कारण लोगों को घूम कर आना होता है। जिससे का समस्याओं का रोजाना सामना करना पड़ रहा है।
-बिजेंद्र सोनी, ग्रामवासी।
समस्याओं के समाधान को कई बार शिकायते की गई है। सड़क पर जलभराव और गंदगी दूर होने की लोगों ने आस छोड़ दी है।
-डिप्टी, ग्रामवासी।
जब भी कोई नेता गांव में आता है तो उससे भी गुहार की जाती है। लेकिन समस्या का हल अब तक नहीं हुआ।
-संजय, ग्रामवासी।
गांव के लोग पूरी दुनिया में नाम रोशन कर रहे हैं। पर गांव में रहने वाले लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
मोहित, ग्रामवासी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें