मॉडल स्कूल में पासिंग आउट परेड में सिल्वर पदक विजेता वृति का हुआ स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। अम्बेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में सेना ट्रेनिग ऑफि सर्स ट्रेंनिग अकादमी की पासिंग आउट परेड में सिल्वर पदक जीतने वाली वृति शर्मा का सोमवार को स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. अरूणा तनेजा ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं ऐसा वृति शर्मा ने साबित कर दिया। वृति शर्मा के विद्यालय के दिनों को याद करते हुए उसकी पढ़ाई व सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में भी बताया। मॉडल एजुकेशन सोसाइटी के सचिव राजेश सहगल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हमें गर्व है वृति पर ऐसी बेटियां भारत के साथ-साथ भारतीय सेना की भी शान है। उन्होंने वृति के देशभक्ति के जज्बे को सलाम किया।
लेफ्टिनेंट वृति शर्मा ने ट्रेनिग के दौरान के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि चेन्नई में हुई ग्यारह महीने की प्रशिक्षण में 250 कैडेट में केवल 40 महिला कैडेट थी। मूल्यांकन का तरीका दोनों के लिए एक था। देशभक्ति के जज्बे ने मुश्किलों को आसान बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्या अनीता मलिक और सभी अध्यापकों ने वृति के स्वर्णिम भविष्य की कामना की।