फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे राज म्य 10 साल राखी थामणै मेहरबानी, बाकी किसै सरकार त्य बख्शा कौनी: हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरे राज म्य दस साल राखी थामणै मेहरबानी, बाकी किसै सरकार त्य बख्शा कौनी: हुड्डा
विज्ञापन

चरखी दादरी।
दादरी क्रांतिकारियों की धरती है। जब भी कोई बड़ा आंदोलन प्रदेश में शुरू हुआ है तो इसकी शुरुआत यहीं से हुई है। ‘मेरे राज म्य तो थामणै दस साल मेहरबानी राख्यी लेकिन दूसरी सरकारा तै उरै की जनता न्य’ सदा सबक सिखाया। ये विचार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चरखी दादरी की अनाज मंडी में रविवार को आयोजित किसान-मजदूर महापंचायत को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस दौरान उन्होंने दादरी व बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की स्थिति भी अभी से स्पष्ट कर दी। उन्होंने कहा कि बाढड़ा विस क्षेत्र में पूर्व विधायक रणबीर सिंह महेंद्रा व दादरी विधानसभा क्षेत्र से सतपाल सांगवान को मैदान में पार्टी उतार सकती है। जनता की मदद से आने वाले चुनावों में भाजपा को सबक सिखाया जाएगा। महापंचायत के दौरान एक मंच पर एकत्र हुए कांग्रेसियों की थोड़ी बहुत आपसी गुटबाजी भी देखने को मिली। यहां तक की मंच संचालन कर रहे पूर्व संसदीय सचिव राव दान सिंह बार-बार मंच पर व्यवस्था बनाने के लिए कार्यकर्ताओं व नेताओं से अपील करते नजर आए। पूर्व विधायक नृपेंद्र सांगवान के संबोधन के दौरान जमकर हूटिंग भी हुई। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव से पहले अर्धनग्न होकर छाती पीट-पीटकर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की बात कहने वालों ने इसके मायने की बदल दिए हैं। वो जनता को बहका कर खुद राज के स्वामी बन गए और नाथ किसानों के नाक में डाल दी। उन्होंने कहा कि अगर किसान व मजदूर वर्ग ने साथ दिया तो न किसी की जमीन नीलाम होगी और न ही जबरदस्ती फसल बीमा का प्रीमियम कटेगा। हुड्डा ने कहा कि किसान को उसकी फसल पर लागत का 50 प्रतिशत मुनाफा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा की आड़ में सरकार बीमा कंपनियों को मालामाल कर रही है पर ये मनमानी नहीं चलेगी। हकीकत ये है कि खेत में किसान ने कोई फसल बो रखी है पर बैंक का रिकॉर्ड कुछ ओर बोलता है ऐसे में किसान को फसल खराब होने पर कुछ नहीं मिल पाता। किसान सिर्फ लूटा जा रहा है जो सहन नहीं होगा। किसान अपनी मर्जी से बीमा राशि कटवाए। उन्होंने कहा कि इलाके के अधिकतर गांवों में कपास की फसल बर्बाद हो गई है सरकार तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवा तीस हजार प्रति एकड़ मुआवजा दे।
हुड्डा ने कहा कि 1982 में कपूरी( पंजाब ) में कस्सी मारकर जिस नहर के निर्माण की शुरूआत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने की थी। आज उसे पूरा करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय हरियाणा के पक्ष में आने के बाद केंद्र का दायित्व बनता है कि वो इसे पूरा करवाए। उन्होंने कहा कि हम किसानों के 15 सूत्री मांग अधिकार पत्र को लेकर मैदान में हैं वो उसे पूरा होने तक चैन से नहीं बैठेंगे। रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा और इनेलो एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं और जनता इसको बखूबी समझ चुकी है। इनेलो सिर्फ दिखावे के लिए भाजपा का विरोध करती है लोगों ने देखा है कि किस तरह से इनेलो ने गत चुनाव से पहले मोदी को बिना शर्त समर्थन दिया था। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के चुनाव में भी इनेलो भाजपा के पाले में खड़ी थी। उन्होंने कहा कि आज युवाओं का भाजपा से मोह भंग हो गया है।
विज्ञापन

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि नोटबंदी के बाद जीडीपी दो प्रतिशत घट गई है और ये तो इनके नए फार्मूला के हिसाब से है अगर यूपीए सरकार के फॉर्मूले से तय हो तो ये केवल चार प्रतिशत रह जाती है जबकि कांग्रेस के 10 साल के राज में ये औसतन आठ प्रतिशत के आसपास रही। उन्होंने कहा कि ई ट्रेडिंग से व्यापारियों में खौफ और बाजार में उथल पुथल है। सरकार के नुमाइंदों को भी अभी तक इसकी पूरी जानकारी नहीं है। साल में 37 बार रिटर्न भरने के सरकारी फैसले ने छोटे दुकानदार और व्यापारी के आगे उसके बच्चों के पालने का संकट खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

बीसीसीआई के पूर्व चेयरमैन व पूर्व विधायक रणबीर सिंह महेंद्रा ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय बंसीलाल ने हरियाणा प्रदेश में विकास की नींव रखी थी। वे इस क्षेत्र को छोड़कर वो कहीं नहीं जाएंगें। महेंद्रा ने कहा कि उनके आह्वान पर ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में स्लैब प्रणाली लागू की थी, जिसका फायदा किसानों को मिला। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से करीब 30 ट्रैक्टर चोरी हो चुके हैं लेकिन पुलिस अब तक एक की भी रिकवरी नहीं करा पाई। पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल सांगवान ने महापंचायत मंच से स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पर जमकर तंज कसे। उन्होंने हरियाणवी लहजे में कहा कि- हुड्डा साह्ब आपणै दादरी में जो सौ बेड का अस्पताल बणवाया था वो दाढ़ी आल्या जानबूझ कै शुरू नहीं करा रह्या। उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत से तैयार बिल्डिंग के ताला जड़ा है और इसका उन्हें बेहद अफसोस है। सतपाल सांगवान ने कहा कि भाजपा विकास का केवल ढिंढोर पीट रही है और दादरी जिला सरकार के विकास संबंधी दावों की पोल खोल रहा है। सांगवान ने कहा जिले की सड़कें कंडम हैं तो वहीं, पेयजल व बिजली किल्लत से भी जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन को कुर्क करने की तैयारियां चल रही हैं। इस मौके पर महापंचायत में पूर्व उप राज्यपाल चंद्रावती, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व विधायक डॉ रघुबीर कादयान, गीता भुक्कल, जयतीर्थ दहिया, पूर्व सीपीएस रणसिंह मान, राजू मान, युवा प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू, ठाकुर लाल सिंह, राव अक्षत, अनिल धनखड़, बलजीत फौगाट, गोपीचंद लांबा, आनंद सिंह डांगी, शकुंतला खटक, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, पूर्व मंत्री जसवंत बावल, डॉ शिव शंकर भारद्वाज, पूर्व सीपीएस पहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, पूर्व सीपीएस विनोद भयाना, अमन डालावास, विनीत सांगवान, विनय मैहड़ा, सत्यनारायाण शर्मा, सुरेंद्र बोबी घसौला, कृष्ण बेरला, सुरेश धनासरी, मुकेश श्येेराण, अजीत आदमपुर, जगबीर बेरला, सत्येंद्र बेरला, महावीर यादव, कुलदीप धांगड़, मंजीत नांधा, व डॉ. मुकेश चंदेनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें