खेत में तारबंदी पर विवाद, दो महिलाओं समेत तीन घायल
चरखी दादरी।
खेत में तारबंदी को लेकर गांव नीमली निवासी दो पक्षों में हुए झगड़े में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायल पक्ष के बयान पर दूसरे पक्ष की चार महिलाओं सहित नौ लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में विजेंद्र ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने जबरन उनके खेत में तारबंदी कर दी थी। जब उसने इस पर आपत्ति जताई और तार खोलने शुरू किए तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। विजेंद्र ने बताया कि मामले का पता लगते ही उसकी पत्नी रेखा भी पहुंची तो आरोपी पक्ष के लोगों ने उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की। इस दौरान शोर-शराबा सुनकर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। विजेंद्र का कहना है आरोप है कि घर पहुंचने पर उन लोगों ने दोबारा हमला कर दिया और इस हमले में उसकी मां बसंती देवी भी घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, पुलिस ने घायलों के बयान पर हमलावर पक्ष पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।