फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी की टीम ने जांची एमडीयू की सफाई व्यवस् था

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की तरफ से आयी यूजीसी (यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन) की टीम ने बुधवार को एमडीयू में छह घंटे तक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। टीम ने न केवल यूनिवर्सिटी कैंपस, बल्कि डिपार्टमेंट और हॉस्टलों के मैस में भी निरीक्षण किया।
दोपहर दो बजे यूजीसी की तीन सदस्यीय टीम फैकल्टी हाउस में पहुंची। टीम में दीनबंधु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल के मेकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉ. आरके गर्ग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की प्रोफेसर डॉ. नीरू वर्मा और यूजीसी की अधिकारी रूकमणी श्रीनिवासन शामिल रहे। कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया ने कांफ्रेंस कक्ष में टीम के सामने यूनिवर्सिटी की स्वच्छता और हरियाली को लेकर प्रस्तुति दी। उन्होंने पेड़-पौधों, हरियाली घास, ओरनामेंटल पौधों, सामाजिक वनिकी पौधों और हर्बल गार्डन आदि की जानकारी दी। यूजीसी टीम ने स्वच्छता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही ग्रीन कैंपस की सराहना की। इसके बाद प्रशासनिक भवन, स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर, यूफो कैंटीन, ब्वॉयज हॉस्टल परिसर में धौलागिरी और विंध्या हॉस्टल में निरीक्षण किया। वहीं गर्ल्स हॉस्टल में भागीरथी और नर्मदा हॉस्टल का जायजा लिया। टीम ने हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों से भी सफाई व्यवस्था के बारे में पूछा। चीफ वार्डन ब्वॉयज प्रो. राधेश्याम और चीफ वार्डन गर्ल्स प्रो. राजेश धनखड़ ने हॉस्टल के बारे में जानकारी दी। टीम ने रात आठ बजे तक निरीक्षण किया। इस मौके पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अजय कुमार राजन, रजिस्ट्रार जितेंद्र भारद्वाज, परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधू, डीन स्टूडेंट वेल्फेयर प्रो. राजकुमार, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, अधिशासी अभियंता जगदीश दहिया, प्रो. महताब सिंह और डॉ. सुमित गिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मैस के खाने का भी किया मौका मुआयना
टीम ने यूनिवर्सिटी कैंपस में डिपार्टमेंट और हॉस्टलों के साथ-साथ मैस का भी मौका मुआयना किया। वहां पर बन रहे खाने की गुणवत्ता को चेक किया। टीम ने मैस में खाना बना रहे लोगों से भी जानकारी ली।

आज भी सफाई व्यवस्था को देखेगी टीम
यूजीसी की टीम आज भी यूनिवर्सिटी में रहकर सफाई व्यवस्था का जायजा लेगी। दो दिवसीय निरीक्षण के बाद टीम अपनी रिपोर्ट आला अधिकारियों को देगी। इसमें तय किया जाएगा कि सफाई और स्वच्छता के मानकों पर यूनिवर्सिटी कितनी खरी उतर रही है।
विज्ञापन


हॉस्टलों में रखे गए फूलों के गमले
यूनिवर्सिटी की सफाई और स्वच्छता को लेकर आला अधिकारी कोई चूक नहीं रहने देना चाहते। इसी वजह से हॉस्टलों में भी टीम के आने से पहले ही फूलों के गमले रख दिए गए। यूनिवर्सिटी की सुंदरता को बढ़ाने के पूरे कैंपस में जगह-जगह पर रंग-बिरंगे फूल दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें