फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 आयु वर्ग में आदर्श स्कूल की टीम ने जीता कबड्डी मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
19 आयु वर्ग में आदर्श स्कूल की टीम ने जीता कबड्डी मुकाबला
विज्ञापन

तोशाम।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैरू में आयोजित खंड व जोनल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने अपना परचम लहराया। आयु वर्ग 19 में कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैरू व दिलसुख वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैरू की टीमों के बीच हुआ। आदर्श स्कूल की टीम ने दिलसुख स्कूल की टीम को हराकर प्रथम स्थान पाया। वहीं तोशाम के सुरेंद्र सिंह खेल परिसर में भी लड़कियों के बीच मुकाबले हुए। लड़कियों के फाइनल मुकाबले शनिवार को होंगे।
खेलकूद प्रतियोगिता के 17 आयु वर्ग में कबड्डी का फाइनल मुकाबला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल देवराला व आदर्श स्कूल कैरू की टीमों के बीच हुआ। देवराला की टीम ने कैरू स्कूल की टीम को मात देकर प्रथम स्थान पाया। दौड़ के 19 आयु वर्ग में 100 मीटर, दौ सौ, चार सौ मीटर दौड में आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का छात्र विपिन कुमार प्रथम रहा। जेवलिंग थ्रो में आदर्श स्कूल कैरू के छात्र पंकज व मनीष ने प्रथम स्थान हासिल किया। ट्रिपल कूद में कुंसुंभी का छात्र प्रिंस प्रथम रहा। बालीवाल का फाइनल मुकाबला बीबीएन लेंघा व आदर्श स्कूल कैरू के बीच हुआ। बीबीएन स्कूल लेंघा ने आदर्श स्कूल की टीम को मात देकर प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं तोशाम में खो-खो के 14 आयु वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय अलखपुरा, राजकीय उच्च विद्यालय निगांना, योगेश बाल विद्या मंदिर झांवरी खरकड़ी की टीम क्वार्टर फाईनल में पहुंची। कब्बड़ी के 14 आयु वर्ग में राजकीय मिडल स्कूल खरकड़ी सोहान की टीम प्रथम व डीबीएम दुल्हेड़ी की टीम दूसरे स्थान पर रही। 17 आयु वर्ग में फाइनल मुकाबला राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम व राजकीय उच्च विद्यालय मंढ़ाण के बीच हुआ। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें