फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीजनल सेंटर में दाखिले के लिए आज मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
कोसली के गांव लूला अहीर स्थित भगत फूलसिंह महिला विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर में एडमिशन से वंचित रही छात्राओं के लिए शनिवार को फिजिकल काउंसलिंग होगी। एडमिशन के लिए छात्राओं को सभी डॉक्यूमेट लेकर कॉलेज पहुंचना होगा। डॉक्यूमेंट के सत्यापन और फीस जमा करने के बाद एडमिशन ही मिल पाएगा।
जानकारी मुताबिक एडमिशन के लिए तीन कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद बीए, बीएससी नॉन मेडिकल, बीकॉम, एमए अंग्रेजी एवं राजनीति विज्ञान में बची सीटों को भरने के लिए रीजनल सेंटर की ओर से काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है। छात्राएं डेबिट कार्ड के साथ नेट बेकिंग से भी फीस जमा की जा सकती है। वहीं आरक्षित वर्ग की छात्राएं अपने साथ प्रमाणपत्र लेकर आएं, ताकि उन्हें आरक्षण का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
प्रवेश से वंचित रहने वाली छात्राओं के लिए एडमिशन लेने का आखिरी मौका है। विश्वविद्यालय की ओर से 29 जुलाई को फिजिकल काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है। - डॉ. अनिल कुमार, इंचार्ज, रीजनल सेंटर, लूला अहीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें