फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्की के फरार होने पर व्यापारियों को किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हांसी।
महम पुलिस द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर ले जाने के दौरान फरार हुआ हांसी निवासी कुख्यात विक्की की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को हांसी पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। सिटी थाना प्रभारी शेरसिंह और पुलिस कर्मियों ने विक्की के खिलाफ शिकायत करने वाले दोनों शिकायतकर्ताओं के पास जाकर उन्हें अलर्ट किया। शेरसिंह ने व्यापारियों को अलर्ट करते हुए कहा कि वह अपने लेवल पर सतर्क रहे और दाए-बाए थोड़ा कम जाए। किसी भी तरह की सूचना मिलने पर पुलिस से संपर्क करें। हीरो बाइक शोरूम के मालिक रविंद्र सैनी को तो पहले से ही दो गनमैन उपलब्ध करवाए गए है।

वहीं छाबड़ा चौक पर विजय वैरायटी स्टोर के मालिक विनोद कुमार को भी शुक्रवार को एक गनमैन उपलब्ध करवा दिया गया। इसके अलावा पूरा दिन पीसीआर हिसार चुंगी के समीप राउंड पर रही। गौरतलब है कि विक्की हांसी में हीरो बाइक के शोरूम पर फायरिंग, तोड़फोड़ करने और छाबड़ा चौक पर विजय वैरायटी स्टोर संचालक से फिरौती मांगने का आरोपी है। पूर्व में पुलिस की नाक का सवाल बनी आरोपी विक्की की गिरफ्तारी आदमपुर में हुई थी। जहां उसने गश्त कर रही आदमपुर पुलिस की टीम के कर्मी पर चाकू से वार कर दिया था। इस पर अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया था। बाद में उसे हांसी में प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्की और उसके कुछ साथी गांव निदाना में 25 फरवरी को गांव निवासी अमित के घर पर फायरिंग करने के मामले के भी आरोपी थे। इसको लेकर महम पुलिस विक्की को प्रोडक्शन वारंट पर ले गई। जहां विक्की और उसके दो साथियों को पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था। एएसआई सज्जन कुमार ने विक्की को पकड़ा हुआ था। विक्की किसी तरह एएसआई से अपना हाथ छुड़ा कर मौके से फरार हो गया। इसको लेकर हांसी के व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसे में हांसी पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है।

व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर चौकसी बढ़ाई गई है। पीसीआर भी लगातार राउंड पर है। विक्की की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयासरत है।
- शेरसिंह, सिटी थाना प्रभारी, हांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें