फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम टीमों ने बिजली चोरी के 25 मामले पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम टीमों ने बिजली चोरी के 25 मामले पकड़े
विज्ञापन

बाढड़ा।
बिजली निगम की टीमों ने लाइन लॉस कम करने के लिए उपमंडल के अलग-अलग गांवों में छापामारी अभियान चलाकर बिजली चोरी के 25 मामले पकड़े। उन पर करीब पौने पांच लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया। निगम अधिकारी कर्मचारियों से मारपीट की घटनाएं होने के बाद निगम पुलिस की मदद ले रहा हैं।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों में स्थानीय बिजली निगम टीम ने रणसिंह जेई की अगुवाई में क्षेत्र के गांव पंचगांव, गोपी, काकड़ौली हुक्मी आदि गांवों में पुलिस बल के साथ छापामारी की। इस दौरान निगम की टीमों ने यहां सीधी कुंडी मारकर बिजली चोरी करने व बिना मीटर के बिजली उपयोग करने के 25 मामले पकड़े। अधिकारियों ने बिजली चोरी करने वालों पर 4 लाख 69 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। बाढड़ा बिजली विभाग एसडीओ बुधराम ने बताया कि लाइन लॉस कम करने के लिए छापामारी की गई और यह आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें