फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिविर में 190 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Sun, 07 Jun 2026 08:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बहु अकबरपुर में रक्तगिरि फाउंडेशन और विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। 190 लोगों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि वीर सैनिक सूबेदार (सेवानिवृत्त) निराकार बल्हारा ने रक्तदाताओं व आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, विधायक बलराम दांगी, भाजपा नेता दीपक निवास हुड्डा, जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह ढाका, राजपाल कलकल, सुमन देवी, संदीप चौहान, डॉ. भूमिका शर्मा और मोखरा मंडल अध्यक्ष मुकेश वशिष्ठ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें