रोहतक। भारत विकास परिषद ने रविवार को सेक्टर-3 ब्रह्मकुमारी आश्रम में फलदार और छायादार पौधे लगाए। एमएल अरोड़ा ने बताया कि परिषद धरा को हराभरा रखने और वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए कार्यक्रम चला रहा है। पौधे लगाना सभी का नैतिक कर्तव्य है। इससे जीवन को बचाया जा सकता है। इस कार्यक्रम में वीना फौगाट, गुलशन उप्पल, अशोक मल्होत्रा, पूनम, गीता और ब्रह्माकुमारी दीदी आदि मौजूद रहीं।संवाद