फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नवोदय विद्यालय के 9 केंद्रों पर 2457 में 1829 विद्यार्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
18सीटीके02-नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा का जायजा लेते ​शिक्षक। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय व शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। विभाग की ओर से जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें 2457 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई। परीक्षा में 1829 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 628 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 8 बजे से ही विद्यार्थी परिजनों के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचना शुरू हो गए। नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए ठंड के बावजूद विद्यार्थियों का उत्साह साफ नजर आया। इन्हें सुबह करीब 11 बजे केंद्रों में प्रवेश दिया गया। सुबह 11:30 पर परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के शांतिपूर्वक आयोजन को लेकर विशेष जांच टीमें गठित की गई थीं। ये टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों पर नजरें बनाए रहीं।
जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया। किसी तरह की कोई परेशानी सामने नहीं आई। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न केंद्रों पर 1829 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। व्यवस्था बनाने के लिए शिक्षकों के अलावा अधिकारियों की भी जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई थी। नवोदय विद्यालय प्राचार्य राजेश गुप्ता ने कहा कि परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जल्दी ही इसका परिणाम जारी किया जाएगा। इसमें चयनित विद्यार्थी स्कूल में प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित विद्यार्थियों का ब्योरा
केंद्र उपस्थित अनुपस्थित
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर 195 69
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन 174 90
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार रोड 162 102
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी रोड 184 101
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला 229 89
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम 228 36
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम 193 44
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलानौर 280 57
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाखनमाजरा 184 40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें