फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार से ही होगी नव वर्ष का शुभारंभ और अंत

विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष 2019 : मंगल से आगाज और समापन, चार सूर्य व चंद्र ग्रहण के साथ 49 शुभ मुहूर्त का योग
विज्ञापन

- वर्ष 2019 के राजा होंगे शनि तो मंत्री होंगे सूर्य

फोटो सहित : एसएनजे दो : ज्योतिषाचार्य रामराज कौशिक

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। नया वर्ष 2019 इस बार खास रहेगा। खास बात यह है कि नववर्ष का आगाज और समापन मंगलवार को होगा। साथ ही वर्ष 2019 में चार सूर्य ग्रहण व चार ही चंद्र ग्रहण का योग है। इसके अलावा वैवाहिक जैसे मांगलिक कार्यों के लिए 49 शुभ मुहूर्त आएंगे। ज्योतिषाचार्य रामराज कौशिक ने बताया कि नव वर्ष मंगलवार को राहु प्रधान नक्षत्र से शुरू हो रहा है और इसका समापन भी मंगलवार को राहु प्रधान नक्षत्र में ही होगा। वर्ष भर गुरु वृश्चिक राशि में रहेंगे और साल के अंत में वह अपनी राशि बदलेंगे। यह जानकारी
ज्योतिषाचार्य के अनुसार 6 अप्रैल को हिंदू नववर्ष शुरू होगा। इसके राजा शनि और मंत्री सूर्य रहेंगे। आचार्य ने बताया कि नव वर्ष में चार सूर्य और चंद्र ग्रहण पड़ेंगे। इनमें दो अप्रभावी हैं औैर नये साल में गुरु 10 अप्रैल को वक्री व 11 अगस्त को मार्गी होगा। इसी तरह शनि 30 अप्रैल को वक्री और 18 सितंबर को मार्गी होगा। बुध पांच मार्च को वक्री होगा। पूरे साल में बुध तीन बार वक्री और तीन बार मार्गी होगा और गुरु की स्थिति वृश्चिक राशि में साल के अंत तक रहेगी।
विज्ञापन


एकादशी को शुरू हो रहा नववर्ष
शादियों की बात करें, तो नव वर्ष में करीब 49 शुभ मुहूर्त पड़ेंगे। वर्तमान वर्ष में शादियों के 26 मुहूर्त ही मिले थे। इस बार अधिमास से कई त्योहारों की तिथियों पर असर पड़ा है। इसमें राहत यह है कि नये साल में एक भी अधिमास नहीं होगा। साल की शुरुआत पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी से होगी। इस दिन सफला एकादशी भी है, साथ ही राहु प्रधान स्वाति नक्षत्र भी है।
विज्ञापन


2019 के सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण
नये साल में 5 जनवरी को पहला सूर्यग्रहण है। हालांकि, यह भारत में अप्रभावी रहेगा और दूसरा सूर्यग्रहण 26 दिसंबर को लगेगा, जो भारत में दिखेगा। नये साल में पहला चंद्रग्रहण 21 जनवरी को लगेगा और दूसरा चंद्रग्रहण 16 जुलाई और 17 जुलाई बीच होगा, जो भारत में दिखेगा।


किस राशि के जातकों के लिए कैसा होगा नया साल
मेष : आर्थिक उन्नति, पारिवारिक और सामाजिक स्थिति मध्यम
वृष : लाभप्रद, ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी, भाग्य साथ देगा
मिथुन : मांगलिक कार्य, अनुकूल स्थिति, घर में शांति का योग
कर्क : आर्थिक राहत, कर्ज से मुक्ति, भूमि-वाहन योग
सिंह : प्रतिष्ठा में वृद्धि, संतान पक्ष को सफलता
कन्या : मांगलिक कार्य, संतान की उन्नति
तुला : सामाजिक और राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी
वृश्चिक : व्यापार विस्तार, लक्ष्य प्राप्ति
धनु : स्थान परिवर्तन, अनुकूल स्थिति
मकर : उन्नति, संतान प्राप्ति, आर्थिक पक्ष मजबूत
कुंभ : मनोरथ पूरे होंगे, नौकरी में प्रमोशन, घर में समृद्धि
मीन : भाग्य का पूरा साथ, घर बनाने का योग, संतान प्राप्ति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें