एनडी.01 -आईसी कॉलेज में तीज
एनडी 02, 02ए- सखी क्लब की ओर से मदन लाल धींगरा कम्युनिटी सेंटर में आयोजित तीज मेला
एनडी 03- गौड़ ब्राह्मण कॉलेज में तीज मेला
एनडी 04- एमडीएन स्कूल में तीज मेला
एनडी 05- शिक्षा भारती स्कूल में तीज महोत्सव
आरओएच 115, 116 और 117, जेड ग्लोबल स्कूल में आयोजित तीज मेला
-----------------
हरियाणवी और पंजाबी गानों पर डांस करके जमाया हरियाली तीज का रंग
-महाविद्यालयों में छात्राओं ने पींग झूलकर मनाया तीज उत्सव
-महिलाओं ने की तीज मेले में खरीदारी, दिल्ली और जयपुर के कारीगरों ने लगाई डोकेरेटेड सामान की स्टॉल
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सावन आयो री सखी, झुले तो पड़ गए बांगा में...., तेरी आख्यां का यो काजल, मेरी पतली कमर नाड़ा झूबैदार सा..., मेरा नौ ढांढी का बिजणा, मेरे सुसरे न दिया गड़वा, झणा-झण बाजै बिजणा..., जैसे गानों पर हरियाली तीज पर छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी। वहीं, स्वादिष्ट व्यजनों में सुहाली, गुलगुले, कटलेट, जलेबी, स्वीट कॉर्न, मटर, मालपुए और घेवर का लुत्फ उठाया।
शनिवार को शहर में विभिन्न जगह हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने जहां तीज मेलों में खरीदारी की, वहीं युवतियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं ने हिस्सा लिया। महाविद्यालयों में छात्राओं ने रैंपवॉक में अपना जलवा बिखेरा। छात्राओं के साथ लेक्चरर ने भी पींग झूलने का लुत्फ उठाया। सखी क्लब द्वारा तीज मेले लगाया गया। मेले का शुभारंभ वीना ग्रोवर ने फीता काटकर किया।
सखी क्लब के तीज मेले में लगे 60 स्टॉल
रोहतक। तीज मेला प्रदर्शनी में विभिन्न तरह की वस्तुओं के 60 स्टाल लगाए गए। मेले मेें दिल्ली, कलकत्ता जयपुर, हिसार, सिरसा, गुड़गांव, अजमेर, जयपुर और रोहतक के कारीगरों ने स्टॉल लगाए। स्टॉल में आर्टिफिशियल ज्वेलरी, किड्स वेयर, एपरलस, चॉकलेट, राजस्थानी सूट, लेडिज कुर्ती, गुजराती सूट, बच्चों के खिलौने, हैंडलूम का सामान, फैंसी लेडीज सूट, सुंदर व आकर्षण राखियां, आभूषण, घर का सजावट का सामान, सुंदर और नए-नए डिजाइन की वैरायटी का सामान देखने को मिला। मेले में मुख्य अतिथि वीना ग्रोवर ने लकी ड्रॉ निकाले। उन्होंने कहा मेला प्रदर्शनी में जितना मुनाफा होगा, क्लब द्वारा वह सभी चैरिटेबल संस्थाओं के लिए खर्च किया जाएगा। क्लब की प्रधान सिल्की बंसल व सभी सदस्यों ने स्मृति चिन्ह भेंटकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। मौके पर सचिव सलोनी, पूजा बंसल, सोनल बंसल, रशमी बंसल, शिल्पी जैन, सुचि जैन, प्रियंका, सलोनी कालड़ा, मीडिया प्रभारी राजीव जैन, सुशील बंसल, कृतिका, दिप्ती जैन आदि मौजूद रहीं।
-------------------
रोटरी क्लब सिटी रोहतक ने मनाया मेघाली तीज उत्सव
रोहतक । रोटरी क्लब सिटी की ओर से शनिवार को मेघाली तीज उत्सव मनाया गया। क्लब के प्रधान महेश अग्रवाल, सचिव राजेश कपूर एवं स्कॉलर रोजरी के डायरेक्टर रवि गुगनानी, अजय गुप्ता ने भगवान गणेश के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का प्रारंभ किया। महिलाओं व बच्चों ने पतंग उड़ाई और डांडिया नृत्य पेश किया। फैशन शो की विजेता को रोटरी क्वीन का ताज पहनाया गया। मौके पर क्लब के मीडिया प्रभारी राजीव जैन मौजूद रहे।
-----
जेड ग्लोबल स्कूल में तीज समारोह
रोहतक । ओमेक्स सिटी में स्थित जैड ग्लोबल स्कूल में हरियाली तीज मनाई गई। विशिष्ट अतिथि इनर व्हील क्लब की पूर्व प्रधान अंशु जैन, डायरेक्टर माइक्रोन पूनम विग, पूर्व सचिव इनर व्हील क्लब पूनम गुप्ता व एडिशनल डायरेक्टर यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल सोनिया मलिक, जेड ग्लोबल स्कूल की निदेशक डा. चंद्र गर्ग, प्रार्ची गर्ग ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। तीज क्वीन, तंबोला, टैलेंट राउंड, म्युजिकल चेयर, पेपर गेम, मेहंदी प्रतियोगिता, पतंगबाजी, लक्की ड्रा का आयोजन हुआ। इस मौके पर महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और मेहंदी लगवाई। स्कूल के डायरेक्टर एवं स्टाफ ने सभी अतिथियों को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया।
---------
शिक्षा भारती स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई
रोहतक। शिक्षा भारती स्कूल में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों ने हरे और लाल रंग की फैंसी ड्रेस में समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। तीज महोत्सव में पंतगबाजी, पतंग सज्जा, मेहंदी और नेलआर्ट प्रतियोगिताएं हुईं। फैंसी ड्रेस में नर्सरी की यामिनी ने बाजी मारी। वहीं, केजी कक्षा की मान्या ने द्वितीय स्थान और चैतन्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंतर्सदनीय पंतगबाजी, पंतग सज्जा और मेहंदी प्रतियोगिता में दूसरी से 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। पंतगबाजी में विवेकानंद सदन से आर्यन, मीरा सदन से रौनक, ध्रुव सदन से साहिल और अनिकेत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पतंग सज्जा में शौर्य, देवदत्त, नितेश व पूजा ने बाजी मारी। इसके अलावा मेहंदी प्रतियोगिता में ध्रुप सदन से महिमा प्रथम रही। इस मौके पर प्राचार्य संजय सोनी, डॉ. प्रोमिला बत्रा, डॉ. एसएन मिश्रा, हरीश वधवा, शैलेंद्र शर्मा, जितेंद्र चावला, पवन आहूजा, हेमा चाबा, किरण सुखीजा, धमेंद्र, आदेश और कुलदीप मौजूद रहे।
------
एमडीएन पब्लिक स्कूल में झूलों का आनंद लिया
रोहतक। एमडीएन पब्लिक स्कूल में शनिवार को धूमधाम से हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। गणित अध्यापक जय सिंह अहलावत ने विद्यार्थियों को पतंग का उदाहरण देते हुए स्वयं का चहुंमुखी विकास करने की सलाह दी। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने झूलों पर झूलकर भरपूर आनंद लिया। स्कूल प्राचार्या लिली नागपाल, स्कूल की प्रिंसिपल लिली नागपाल, कोऑर्डिनेटर ललिता मलिक, सुनीता सांगवान और खेल इंचार्ज जनक राज मौजूद रहे। तीज महोत्सव में पतंग व ढोल बनाने की प्रतियोगिता हुई। आदित्य, पायल, माही, प्राची, गगन, अमरदीप, तनीषा, विनायक, विनय, कृष्ण ने अपने-अपने हाउस में प्रथम स्थान प्राप्त किए। इसके साथ ही छठी कक्षा में अनमोल, आठवीं कक्षा में तनिष्क, उमंग, सार्थक ने प्रथम और 12वीं कक्षा में अमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेहंदी व थाली सजाने की प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा की विदुषी, उपेक्षा, महक प्रथम नवमी कक्षा में एक तिया प्रथम, 10 वीं कक्षा में खुशी हुड्डा बिंदिया, महिमा आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
-----
डांस में छात्राओं का रहा जलवा
रोहतक। हरियाली तीज महेात्सव में राजकीय महिला महाविद्यालय और गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने डांस में शानदार प्रस्तुति दी। छात्राओं ने हरियाणवी लोकगीतों से लेकर पंजाबी सांग पर जमकर भांगड़ा किया। फेस्टिवल में छात्राओं ने रैंपवॉक में अपना जलवा बिखेरा। हरियाणवी डांस और म्यूरी डांस में छात्राओं की प्रस्तुति की सबने सराहना की। फाइन आर्ट की छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता और नेल आर्ट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।