फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीवाईएफआई का राज्य स्तरीय सक्षम युवा सम्मेलन आज, ये रहा खास मकसद

Thu, 12 Jul 2018 01:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
कांफ्रेंस
विज्ञापन
डीवाईएफआई की ओर से 12 जुलाई को राज्य स्तरीय सक्षम युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सक्षम युवाओं की मांगें उठाने व योजना के तहत कार्यरत युवाओं के शोषण के विरोध की आवाज बुलंद की जाएगी।
विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ के सुखपुरा चौक स्थित राज्य कार्यालय में होने वाले इस सम्मेलन का उद्घाटन सर्व कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव सुभाष लांबा करेंगे। इसके बाद मांगों के समर्थन में आक्रोश प्रदर्शन निकाला जाएगा।

सक्षम युवा सम्मेलन की आयोजन समिति की ओर से कुलदीप व डीवाईएफआई के राज्य सचिव संदीप सिंह ने कहा कि सरकार ने सक्षम योजना में तीन वर्ष काम व 35 वर्ष की आयु सरीखी शर्तें जोड़कर शिक्षित युवाओं के वर्तमान व भविष्य खतरे में डाल दिया है। सरकार सक्षम युवाओं को लगातार काम न देकर उनका उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें