फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय टीम ने तीरंदाजी में जीते 3 रजत व 1 कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :
विज्ञापन


भारतीय तीरंदाजी टीम एशिया कप वर्ल्ड रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट में तीन रजत व एक कांस्य पदक के साथ तीसरे पायदान पर रही
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। चीनी ताइपे में 9 जुलाई को शुरू हुई 2018 एशिया कप वर्ल्ड रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने तीन रजत व एक कांस्य पदक जीते। भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया। भारत की ओर से मिक्स टीम में रिद्धि व सुखमनी ने रजत पदक जीता। भारतीय टीम का फाइनल में कोरियाई टीम से मुकाबला था। इस मुकाबले में भारतीय टीम कोरिया से 5-3 से हार गई। अन्य मुकाबले में लड़कों की रिकर्व टीम में सुखमनी बबरेकर, धीरज बोमादेवारा व गौरा हो को फाइनल मुकाबले में कोरिया की टीम से 5-1 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं कंपाउंड इंवेट की इंडिविजुअल में हिसार की दिव्या धायल ने फाइनल मुकाबले में चाइनीज ताइपे की टीम से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। लड़कियों की रिकर्व टीम में रिद्धी, प्राची, साक्षी ने जापान से 6-0 से जीतकर कांस्य पदक जीता। इन सभी पदकों के साथ ही भारतीय टीम पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रही।

पदक विजेताओं में दो महिला खिलाड़ी हरियाणा से
सभी पदक विजेताओं में दो महिला खिलाड़ी हरियाणा से हैं। इन खिलाड़ियों में रिद्धी हरियाणा के करनाल जिले से हैं। उनके पिता मनोज फोर का करनाल में आइस क्यूब का बिजनेस है। उनके पिता ने ही उनकी शुरुआती ट्रेनिंग करर्वाई। उसके बाद उन्होंने रिद्धी को अलग-अलग जगह ट्रेनिंग के लिए भेजा। दूसरी पदक विजेता खिलाड़ियों दिव्या धायल हैं। वे हरियाणा के हिसार जिले से संबंध रखती हैं। उनके पिता कर्नल विक्रम धायल भारतीय सेना में कार्यरत हैं। कर्नल विक्रम धायल ने स्वयं ही दिव्या को प्रशिक्षण दिया है। दिव्या के सभी भाई बहन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


रोहतक में चला था कैंप
आर्चरी टीम का रोहतक स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में 10 जून को ट्रायल हुआ था। ट्रायल के बाद राजीव गांधी खेल परिसर में ही खिलाड़ियों का प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण के बाद रोहतक से ही सभी खिलाड़ी टूर्नामेंट के लिए गए थे।
विज्ञापन


मारिया तूफान ने बिगाड़ा खेल
2018 एशिया कर वर्ल्ड रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट 12 जुलाई तक प्रस्तावित था। लेकिन चीनी ताइपे में मारिया तूफान आने के कारण टूर्नामेंट को 10 जुलाई को शाम चार बजे तक ही टूर्नामेंट हो सका। टूर्नामेेंट के आयोजकों ने जल्दबाजी में समय से पहले ही सभी ईवेंट पूरे कर लिए थे। आयोजकों ने खिलाड़ियों व कोचों को होटल के कमरों में ही ठहरने के निर्देश दे रखे हैं। सभी खिलाड़ी 13 जुलाई को तूफान के शांत होने पर भारत लौटेंगे।







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें