फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा से राजनैतिक फायदा चाह रही भाजपा, नहीं होगी पूर्व सीएम की गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित............
विज्ञापन

फ्लैग : इनेलो नेता अभय चौटाला का कांग्रेस व भाजपा पर हमला, बोले
हेडिंग : हुड्डा से राजनीतिक फायदा चाह रही भाजपा, नहीं होगी पूर्व सीएम की गिरफ्तारी

: प्रदेश के हालात खराब, सीएम कर रहे विदेश यात्रा
: हड़ताल सफाई कर्मियों को दिया समर्थन, बोले इनेलो उनके साथ

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता अभय चौटाला का कहना है कि भाजपा सरकार पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गिरफ्तारी नहीं होने देगी, क्योंकि भाजपा नेता हुड्डा से राजनीतिक फायदा लेना चाहते हैं। अभी तक जो कार्रवाई हुई है, वह केवल अदालत के माध्यम से हुई है। वे वीरवार को हरियाणा रोडवेज यूनियन के पूर्व प्रधान दलबीर नेहरा व उनके समर्थकों के इनेलो में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

चौटाला ने कहा कि एसवाईल का पानी इनेलो ही ला सकती है, भाजपा व कांग्रेस तो राजनीति कर लोगों को गुमराह कर रहे है। मुख्यमंत्री में हिम्मत है तो वे एसवाईएल को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखे। मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान का पानी रोकने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री को जो पत्र लिखा वह केवल ढकोसला है। मुख्यमंत्री के विदेशी दौरे पर चौटाला ने कहा कि प्रदेश के ऐसे हालात नहीं है कि कोई दूसरा देश निमंत्रण दे। मुख्यमंत्री व मंत्री ऐशोआराम के लिए विदेशी दौरों पर जाते है, उन्हें कोई देश निमंत्रण नहीं देता, स्वयं ही निमंत्रण तैयार कर लेते हैं। अभय सिंह चौटाला ने हड़ताल पर रहे नगर पालिका कर्मचारियों को समर्थन दिया और कहा कि इनेलो पार्टी उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन


हुड्डा को राजनीति में नहीं होना चाहिए
चौटाला ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हुड्डा भाजपा के दबाव में हैं। सोनिया गांधी के कहने के बाद भी उन्होंने राज्यसभा चुनाव में आरके आनंद को वोट नहीं दिया। हुड्डा जैसे व्यक्ति को तो राजनीति में होना भी नहीं चाहिए। इस मौके पर इनेलो प्रदेश प्रवक्ता एवं जिलाध्यक्ष सतीश नांदल, महंत सतीश दास, कृष्ण कौशिक, बलवान सुहाग, इन्द्र सिंह ढुल, रविन्द्र बखेता, चांद सिंह एडवोकेट, डॉ संदीप हुड्डा, राजेश सैनी, वेद भैराण, ताजबीर शिमली, रविन्द्र सांगवान, सत्यवान हुमायुंपुर व सतप्रकाश बिसला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये हुए इनेलो में शामिल
इनेलो का दावा है कि हरियाणा रोडवेज के पूर्व महासचिव जगमोहन आंतिल, रामफल हुडा, आजाद नांदल, चांद जागड़ा, सोनू पावडिया, रमेश ढुल, महावीर, रामचन्द्र ढुल, साहब सिंह, दिलबाग देशवाल, राजेन्द्र अहलावत व आजाद मेहलावत ने इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रतिपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को पार्टी का पटका व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया और उन्हें पूरा मान सम्मान देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें