एमए-1 12 जुलाई को रोहतक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक स्थित रेलवे ट्रैक पर पैड्रोल क्लिपबदलने का कार्य करते रेलवे कर्मचारी।
एमए-2 14 जुलाई को रोहतक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रेलवे ट्रैक के उसी स्थान से गायब पैड्रोल क्लिप, जहां पर दो दिन पूर्व कर्मचारी पैड्रोल क्लिप बदलने और लगाने में जुटे थे।
------
अमर उजाला पड़ताल
दो दिन पहले जहां पैड्रोल क्लिप बदली गई, तीसरे दिन वहीं से गायब मिली
-लापरवाही या अनदेखी
-रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद अधिकारियों ने दिए थे निर्देश
-सीपीआरओ बोेेले-मामला गंभीर, जांच के बाद होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। इसे विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही कहा जाएगा या फिर कुछ और। दो दिन पहले ट्रेन के पटरी से उतरने के मामले के बाद पैट्रोल फार्म नंबर एक के रेलवे ट्रैक के जिस स्थान पर पैट्रोल क्लिप लगाने का कार्य किया गया था। शनिवार को वहीं से 10 पैट्रोल क्लिप गायब मिली। अमर उजाला की पड़ताल में इसका खुलासा हुआ। रेलवे अधिकारियों ने इसे गंभीर मामला मानते हुए जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
रोहतक रेलवे स्टेशन के यार्ड में दिल्ली-रोहतक ईएमयू पटरी से उतर गई थी। इससे हादसा होने से बचा था। गनीमत यह रही थी कि ट्रेन में यात्री नहीं थे। हादसे के बाद रेलवे अधिकारियों ने रेलवे ट्रैक पर गायब और निकली पड़ी पैड्रोल क्लिपलगाने के निर्देश कर्मचारियों को दिए थे। अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने पैड्रोल क्लिप लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया था। 12 जुलाई को दिनभर हादसा स्थल से लेकर पुल तक रेलवे कर्मचारियों ने पैड्रोल क्लिप लगाए।
अमर उजाला ने शनिवार को रेलवे ट्रैक की पड़ताल की तो प्लेटफार्म नंबर एक स्थित रेलवे ट्रैक के जिस स्थान पर 12 जुलाई को कर्मचारी लगे थे। उसी स्थान से दस से अधिक पैड्रोल क्लिप फिर गायब मिली। यही नहीं तीन क्लिप रेलवे ट्रैक के बीचोबीच भी पड़ी थी। ऐसे में हादसा भी हो सकता है। इस संबंध में जब स्थानीय अधिकारियों से जानकारी हासिल करनी चाही तो उन्होंने जानकारी से इनकार कर दिया। साथ ही जांच कराने की भी बात कही।
---
रोहतक रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से पैड्रोल क्लिप गायब होने का मामला गंभीर है। दो दिन पूर्व ही गायब पैड्रोल क्लिप के स्थान पर नई लगाने के निर्देश दिए थे। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-नितिन चौधरी, सीपीआरओ, रेलवे
---
आए दिन पैड्रोल क्लिप रहती हैं गायब
रोहतक रेलवे स्टेशन से पैड्रोल क्लिप गायब होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। आए दिन कभी रेलवे स्टेशन तो कभी बजरंग भवन रेलवे फाटक के आसपास पैड्रोल क्लिप गायब होने के मामले सामने आते हैं। मगर विभागीय अधिकारी गंभीर नजर नहीं आ रहे। दैनिक रेल यात्री संघ के प्रवक्ता सतपाल सिंह और उम्मेद सिंह का कहना है कि इस संबंध में रेल मंत्रालय को पत्र भेजा जाएगा। साथ ही यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन पर सुविधा की भी मांग की जाएगी।