फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ की एफडी हड़पने के मामले में आठ पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच करोड़ की एफडी हड़पने के मामले में आठ पर केस दर्ज
विज्ञापन

करनाल। एक बुजुर्ग की संपत्ति सहित एफडी के 5 करोड़ रुपये के मामले में पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज किया है। रविंद्र करास की शिकायत पर यह केस दर्ज हुआ है। बुजुर्ग हरभजन सिंह राणा की लड़की रविंद्र करास ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने प्लानिंग के तहत उसके पिता हरभजन सिंह राणा (90) के 5 करोड़ रुपये की एफडी में अपना नाम साथ जोड़कर राशि अपने खाते में डालकर हड़प ली है। रविंद्र ने बताया कि माता की मृत्यु के बाद उनके पिता हरभजन सिंह राणा करनाल सेक्टर-7 में अकेले पड़ गए। आरोपियों ने घर पर आना-जाना शुरू कर दिया। आरोप है कि 18 अगस्त, 2016 में हरभजन सिंह राणा अपने घर में संदिग्ध हालत में मिले। जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया, वहां से उन्हें अपोलो अस्पताल दिल्ली में रेफर किया कर दिया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें