फोटो नंबर : वीएस 4
---
स्पोर्ट्स मीट में जूलॉजी ने पर्यावरण विज्ञान की टीम को हराया
रिले रेस में नीरज, सुरे, साक्षी व निधि विजयी रही
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एमडीयू के पर्यावरण विज्ञान विभाग में मंगलवार को स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। यहां छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। क्रिकेट में एमएससी प्रीवियस टीम, इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट स्पर्धा में जूलॉजी की टीम ने पर्यावरण विज्ञान विभाग की टीम को हराया। रिले रेस में नीरज, सुरे, साक्षी व निधि विजयी रही।
पर्यावरण विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. राजेश धनखड़ ने स्पोर्ट्स मीट में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को किसी न किसी खेल से जुड़ना चाहिए।
स्पोर्ट्स मीट में टग ऑफ वार में एमएससी प्रीवियस गर्ल्स एवं एमएससी फाइनल बॉयज की टीम विजयी रही। सौ मीटर दौड़ में अन्नु प्रथम, हिमानी द्वितीय व दिव्या तृतीय रही। सौ मीटर बॉयज में जीत प्रथम, कृष्ण द्वितीय व विकास शर्मा तृतीय रहा। थ्री लेग रेस में हिमांशी व ज्योति प्रथम तथा अन्नु व ज्योति रापडिया द्वितीय रही। इस मौके पर प्राध्यापिका डॉ. रचना भटेरिया, डॉ. गीता व गैर शिक्षक कर्मी जसबीर और कश्मीर उपस्थित रहे।
----
पीटीएम में अभिभावकों को मिला बच्चों का फीडबैक
रोहतक।
एमडीयू के होटल एवं पर्यटन प्रबंधन संस्थान में मंगलवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पेरेंट-टीचर मीट) का आयोजन किया गया। यहां अभिभावकों को उनके बच्चों का फीडबैक दिया गया।
आईएचटीएम निदेशक प्रो. आशीष दहिया ने कहा कि विभाग के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने बैठक में शिरकत की। उन्हें विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, कॅरियर लक्ष्य, उनके व्यवहार-आचरण की जानकारी दी गई। अभिभावकों से विद्यार्थियों के संबंध में फीडबैक व विवि का फीडबैक उन्हें दिया। विभाग को सुधार संबंधी सुझाव भी मिले। बैठक में प्राध्यापक डॉ. गोल्डी पुरी, डॉ. रणबीर सिंह, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अनूप कुमार, डॉ. गुंजन मलिक, डॉ. ज्योति, डॉ. शिल्पी व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
---
एमडीयू में राम कथा पर संगोष्ठी आज
रोहतक।
एमडीयू का संस्कृत, पाली एवं प्राकृत विभाग 28 मार्च को संस्कृत साहित्य में राम कथा विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन करेगा। यह संगोष्ठी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के विशिष्ट सहायता कार्यक्रम के तहत आयोजित की जा रही है। संगोष्ठी के समन्वयक प्रो. सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रो. मिथिलेश चतुर्वेदी एवं प्रो. मीरा द्विवेदी, दिल्ली विवि, कुरूक्षेत्र विवि से प्रो. श्रीकृष्ण शर्मा, प्रो. अरूणा शर्मा, पंजाब विवि, चंडीगढ़ से प्रो. विरेन्द्र अलंकार, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय से प्रो. रणवीर सिंह समेत अनेक विद्वान संगोष्ठी में भाग लेंगे। संस्कृत साहित्य में रामकथा विषय पर संगोष्ठी में वाल्मीकि, भास, कालिदास, भवभूति, कुमारदास, भट्ट, प्रवर सेन, दिडनग, मुरारी, राजशेखर, जयदेव के रामकथा आश्रित काव्य, संस्कृत भाषा में निबद्ध विभिन्न रामायण तथा संबंधित विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए जा सकते हैं। संगोष्ठी की संयोजिका सहायक प्रोफेसर डॉ. सुनीता सैनी हैं।