फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दरवाजा रोड की होगी मरम्मत 35 स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दरवाजा रोड पर लगेंगी स्ट्रीट लाइटें , काम शुरू
विज्ञापन

चरखी दादरी।
सिविल अस्पताल के पिछली तरफ से चरखी दरवाजा को जाने वाली सड़क पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की कवायद नगर परिषद ने शुरू कर दी है। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पर 35 लाइटें लगाई जाएंगी और इसके लिए दस लाख का बजट निर्धारित किया गया है। लाइटें लगाने का काम शुरू हो चुका है और अगले चार-पांच रोज में यह काम पूरा होने की उम्मीद है। वहीं, दस दिन के अंदर नगर परिषद करीब 97 लाख की लागत से इस मुख्य सड़क का सौंदर्यीकरण कार्य भी शुरू करवा देगी। ये दोनों प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद यहां से प्रतिदिन गुजरने वाले चार से हजार लोगों को फायदा होगा।
चरखी दरवाजा रोड पिछले करीब दो साल से कंडम हाल में पड़ा है और इससे राहगीरों व स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। इस पर कई दफा आपराधिक वारदातें भी हो चुकी हैं। स्ट्रीट लाइटों की कमी को दूर करने व खस्ताहाल सड़क के निर्माण की मांग लोग लगातार उठा रहे थे। अब नगर परिषद ने पहले यहां स्ट्रीट लाइटें और इसके तुरंत बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के लिए वर्क ऑर्डर जारी किए हैं। सड़क की कायाकल्प दो चरणों में होनी है। स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू हो चुका है। इस रोड पर करीब 35 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। नगर परिषद जेई गंगाधर ने बताया कि करीब 30 से 35 मीटर की दूरी पर एक लाइट लगाई जाएगी और ये लाइटें सात मीटर ऊंचे पोल पर लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

सड़क पर सौंदर्यीकरण के लिए लगेंगी टाइलें
लंबे समय से जर्जर पड़ी चरखी दरवाजा सड़क का अगले दस दिनों में निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। नगर परिषद दो चरणों में प्रोजेक्ट को पूरा करेगी और इस पर करीब 97 लाख रुपये लागत आएगी। इसके लिए भी वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं। जेई गंगाधर ने बताया कि सिविल अस्पताल से लेकर ड्रेन तक सड़क पर टाइलें बिछाई जाएंगी और इससे आगे चरखी दरवाजा तक सड़क का पुन: निर्माण कराया जाएगा।
इन मुख्य रास्तों पर भी स्ट्रीट लाइटों की दरकार
चरखी दरवाजा रोड के साथ-साथ शहर की आधा दर्जन प्रमुख सड़के ऐसी हैं जहां स्ट्रीट लाइटें नहीं है। इस समय सदर थाना के पिछली तरफ से रेस्ट हाउस मंदिर रोड पर भी स्ट्रीट लाइटें नहीं है। यहां भी लूट की दो वारदातें कुछ समय पहले हो चुकी हैं। इसके अलावा रोहतक फाटक से रावलधी टी-प्वाइंट तक भी करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी में महज पांच लाइटें ही लगी हैं जबकि यह सबसे व्यस्ततम रोड है। यहां भी नगर परिषद को करीब 30 से 35 स्ट्रीट लाइटें लगवाने की जरूरत है।
विज्ञापन

वर्जन:
स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू हो चुका है और जल्द से जल्द चरखी दरवाजा सड़क के पुन: निर्माण और सौंदर्यीकरण का काम भी शुरू हो जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 1.07 करोड़ की लागत आएगी।
संजय यादव, सचिव नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें