फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के प्रोग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला प्रथमा : कवि सम्मेलन कल, आएंगे राहत इंदौरी
विज्ञापन

: वुमन अचीवर्स अवॉर्ड देकर किया जाएगा सम्मानित
: वॉक फॉर यूनिटी में शहर की महिलाएं दिखाएंगी दम
: जाट कॉलेज में लगेगा हेल्थ चेकअप कैंप
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एमडीयू के टैगोर ऑडिटोरियम में मंगलवार शाम को कवि सम्मेलन होगा। इसमें राष्ट्रीय स्तर के कवि राहत इंदौरी, शबीना अदीब, सरिता शर्मा और नुसरत मेहंदी भाग लेंगी। साथ ही वुमेन अचीवर्स अवॉर्ड भी दिए जाएंगे। अमर उजाला की तरफ से जारी पास से इंट्री होगी। इसके लिए कार्यक्रम के विज्ञापन की एक कटिंग लाने पर एक पास मिलेगा, जिस पर कवि सम्मेलन में दो लोगों की इंट्री होगी। अमर उजाला प्लॉट नंबर 30, सेक्टर-31 आईएमटी, सिटी ऑफिस सुभाष चौक और स्नो व्हाइट गारमेंट डी पार्क से सोमवार सुबह 10 बजे से पास जारी किए जाएंगे।

वित्त मंत्री अभिमन्यु दिखाएंगे वॉक फॉर यूनिटी को हरी झंडी
मानसरोवर पार्क से मंगलवार सुबह नौ बजे महिलाओं की वॉक फॉर यूनिटी (रैली) निकाली जाएगी, जिसे प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मेयर रेनु डाबला विशेष तौर पर मौजूद रहेंगी। महिला सशक्तीकरण का संदेश देते हुए वॉक फॉर यूनिटी जाट कालेज तक जाएगी। महिलाएं वॉक फॉर यूनिटी में स्लोगन लिखकर ला सकती हैं। बेस्ट थ्री ऑरिजनल स्लोगन को पुरस्कृत किया जाएगा। वॉक फॉर यूनिटी के बारे में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8218502062 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाट कॉलेज में लगेगा हेल्थ चेकअप कैंप
मंगलवार को वॉक फॉर यूनिटी (रैली) जाट कॉलेज के खेल मैदान तक निकाली जाएगी, जहां हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जाएगा। कैंप में सिवाच अस्पताल और कायनोस अस्पताल के अनुभवी डॉक्टर मुफ्त में स्वास्थ्य की जांच करेंगे। कोई भी महिला हेल्थ परामर्श ले सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें