फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज डे पर बिक गए 15 लाख के गुलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को रोज डे के साथ हुई वैलेंटाइन मंथ की शुरूआत
विज्ञापन

फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
वैलेंटाइंस मंथ की शुरुआत बुधवार को रोज डे के साथ हुई। सुबह से लेकर रात तक फ्लोरिस्ट शॉप पर गुलाब के खरीदार मौजूद रहे। हर उम्र वर्ग के लोग अपनों के प्रति अपने प्रेम को गुलाब देकर जाहिर करना चाहते थे। दोस्तों, माता-पिता, भाई-बहनों, जीवनसाथी को गुलाब देकर उन्हें अपने प्रेम का अहसास कराया गया। रोहतक के फ्लोरिस्ट की मानें तो शहर में रोज डे पर गुलाबों की बिक्री का कारोबार 15 लाख रुपये तक पहुंच गया।
मॉडल टाउन स्थित मुस्कान फ्लॉवर्स के फ्लोरिस्ट अनिल कुमार ने बताया कि दिल्ली की गाजीपुर मंडी से मंगलवार ही गुलाब रोहतक मंगा लिए गए थे। रोज डे पर सबसे ज्यादा गुलाब बिकता है, जिसकी वजह से डिमांड और सप्लाई में फर्क आ जाता है। यही फर्क गुलाब की कीमत बढ़ा देता है। सुबह 10 बजे एक गुलाब की कीमत 20 रुपये से शुरू हुई, लेकिन दोपहर एक बजे तक एक गुलाब का दाम 40 रुपये हो गया। यहां तक की कुछ फ्लोरिस्ट शॉप पर देर शाम आठ बजे तक गुलाब की कीमत सौ रुपये तक पहुंच गई। मॉडल टाउन स्थित शिवा डेकोरेटर्स के फ्लोरिस्ट ने बताया कि गुलाब की चार वैरायटी आई हैं। नार्मल, इंग्लिश, टाटा और बैंगलोर गुलाब बेचा गया। दोपहर बाद ही गुलाब की कीमत बढ़नी शुरू हो गई थी, क्योंकि स्टॉक तेजी से खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


250 रुपये वाले चाकलेटी गुलाब की कीमत पहुंची 400 रुपये
इस वैलेंटाइंस के लिए बाजार में एक नया गुलाब उतारा गया है, जिसका नाम चाकलेटी गुलाब है। इस रंग चाकलेट जैसा है। इस एक गुलाब की सामान्य कीमत 250 रुपये है, जो रोज डे की शाम तक 400 रुपये तक पहुंच गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें