फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत गोपालदास..

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


गीता महोत्सव में गाय को स्टेज ले जाने पर संत गोपालदास व पुलिस से झड़प
- सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज संत गोपालदास सहित पांच गिरफ्तार
- जीप थाने में खड़ी और गाय पहुंची गोशाला



अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। गीता महोत्सव के दौरान स्टेज पर गाय लेकर जाने के विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को संत गोपालदास व पुलिस में झड़प। सिविल लाइन थाना पुलिस ने संत गोपालदास सहित पांच समथर्को के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार। जीप व गाय को हिरासत में लिया। मामला दर्ज होने के बाद गाय को स्थानीय गोशाला पहुंचाया। शुक्रवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
मानसरोवर पार्क के पास स्थित पं.श्री रात रंगशाला में गीता महोत्सव चल रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आना था। जिस दौरान संत गोपालदास अपना विरोाध जताना चाहते हें। वह अपने पांच समर्थकों के साथ एक जीप में कामधेनू नामक गाय को लेकर पहुंच गए। उनका कहना था कि जिस गाय का दूध पी कर श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश दिया है। उसी गाय को लेकर वह स्टेज पर जाना चाहते हैं। इस बात की भनक वहां पर तैनात पुलिस कर्मियों को लगी। जिस पर उन्होंने उसका विरोध किया। अचानक माहौल बदल गया। जिसके बाद पुलिस ने संत गोपालदास की जीप व गाय को लेकर थाने रवाना हो गई। उसके बाद पीसीआर में उनके समथकों सहित बैठा कर सिविल लाइन थाना ले जाया गया। सिविल लाइन थाना पुलिस के बयान पर संत गोपालदास सहित पांच लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने वाहन जब्त करने के साथ गाय को स्थानीय गोशाला भेजवा दिया है।
विज्ञापन



सीआईडी को भी नहीं थी भनक

गीता महोत्सव के दौरान इस तरह का माहौल पैदा होगा किसी ने सोचा नहीं था। प्रशासन के लोगों की माने तो मंत्री का पांच बजे आने का कार्यक्रम था। उनके न आने की सूचना चार बजे तक मिल गई थी। पहले तो गोपालदास मंत्री के आने का इंतजार कर रहे थे। न आता देख वह गाय लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन



संत गोपालदास का बयान.

सरकार गाय और गीता के नाम पर ड्रामा कर रही है। जिस गाय का दूध पीकर श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश दिया है। उसी गाय को गीता महोत्सव में ले जाना कोई गुनाह है। पुलिस व प्रशासन की ओर से जान बूझ कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। यदि धारा 144 लागू है तो बताया जाय।

बयान..

कृषि मंत्री ओ पी धनकड़ को कही जाना पड़ गया। जिसके कारण उनके कार्यक्रम के निरस्त होने की सूचना मिली थी।

यश गर्ग उपायुक्त रोहतक।

इसे भी जाने ..

: गो चरांद भूमि को मुक्त कराने के लिए अन्न जल का त्याग किया है।
: 100 दिन से ज्याद हो गया अन्न जल का त्याग किए हुए।
: कई बार गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें