फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा करने से मना किय तो पत्नी के सिर पर रॉड मारकरकी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिरसा डबवाली।
उपमंडल के गांव चौटाला में शुक्रवार देर रात शराब न पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुई कहा-सुनी इतनी बढ़ी कि पति ने नशे में पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान अनीता पत्नी कृष्ण कुमार किलानिया पुत्र चिरंजी लाल के तौर पर हुई है। चौटाला चौकी पुलिस ने मृतका और हत्या आरोपी के बेटे केशव के बयान के आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गांव चौटला के पास से ही काबू कर लिया है, जिसे रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
गांव चौटाला के मेन बाजार निवासी कृष्ण कुमार किलानिया और उसकी पत्नी 45 वर्षीय अनीता का काफी समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते आए दिन दोनों में झगड़ा होता रहता था और कभी-कभार बात मारपीट तक पहुंच जाती थी। शुक्रवार रात कृष्ण कुमार किलानिया रोजमर्रा की भांति शराब के नशे में धुत अपने घर पहुंचा। शराब पीने से रोकने को लेकर उसका अपनी पत्नी अनीता के साथ एक बार फिर झगड़ा हो गया। एक बारगी तो वह अपने कमरे में सो गया, लेकिन रात करीब एक बजे वह उठा और उसने कमरे में सो रही पत्नी के सिर पर लोहे की भारी चीज से वार कर उसकी हत्या कर दी। शोर सुनकर साथ के कमरों में सो रहे उनके बेटे उनके कमरे में पहुुंचे तो देखा कि उनकी मां लहूलुहान पड़ी है और उनके पिता उसके पास खड़ा है। अपने बेटों को देखते ही वह मौके से फरार हो गया। बेटों ने अपने दादाजी के सहयोग से मां को सामान्य अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के बेटे केशव की सूचना पर चौटाला चौकी प्रभारी सुखजीत सिंह अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई उपरांत शव को कब्जे में लिया। शनिवार की सुबह पुलिस ने सामान्य अस्पताल में मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को दिया। थाना सदर डबवाली प्रभारी विनोद काजला ने बताया कि आरोपी को गांव चौटाला के समीप से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


नौकरी ज्वाइन करने के लिए कल जाना था मधुबन
हत्यारोपी कृष्ण कुमार किलानिया शराब पीने का आदी था। वह एक निजी स्कूल में शिक्षक भी रह चुका था। बताया जा रहा है कि स्कूल की नौकरी छोड़ने के बाद चौटाला और संगरिया में समाचार पत्रों से जुड़कर पत्रकारिता भी करने लगा था। इससे पहले वह हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भी रहा, लेकिन वर्ष 2002 में ड्यूटी पर शराब पीकर अनुशासन हीनता करने पर पुलिस की नौकरी से उसे हटा दिया गया। उक्त मामला अभी न्यायलय में विचाराधीन है और अब कृष्ण कुमार किलानिया को दोबारा ज्वाइन करने के लिए 26 नवंबर को मधुबन बुलाया गया था।

दादा वहन करते हैं परिवार का खर्च
मृतका अनीता के पुत्र केशव ने बताया कि वे दो भाई व दो बहने हैं। जो गांव माधोसिंघाना में विवाहित हैं। वह बीए उत्तीर्ण करने के बाद बैंकिंग की कोचिंग ले रहा है और उसका छोटा भाई कपिल एमए की पढ़ाई कर रहा है। उनके पिता घर खर्च भी नहीं देते थे, उनके दादा चिरंजी लाल ही पूरे घर का खर्च वहन करते हैं और उनके दादाजी ने ही दोनों बहनों का विवाह करवाया है।
विज्ञापन


पत्नी करती थी शराब पीने का विरोध
हत्या आरोपी कृष्ण कुमार किलानिया शराब पीने का आदी था और अनीता उसे शराब पीने से रोकती थी। जो उसे नागवार गुजरी और उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या आरोपी को चौटाला बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है और धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज करते हुए घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त लोहे का घोटना, खून सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें