फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला 15 फीट लंबा अजगर, जंगल में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में मिला 15 फीट लंबा अजगर, जंगल में छोड़ा
विज्ञापन

खिजराबाद। खिजराबाद के खेत में लगभग 15 फीट लंबा अजगर दिखने से सनसनी फैल गई। अजगर को देखकर खेतों में काम कर रहे मजदूरों के हाथ पैर फूल गए। सूचना पर पहुंचे वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारियों ने अजगर को पकड़ कर कलेसर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

रजनीश वालिया, असलम व फकीर ने बताया कि दोपहर के समय वे गन्ने के खेत में बंधाई का कार्य कर रहे थे, तभी एक मजदूर का पैर अजगर पर पड़ गया। अजगर को देखकर उसके हाथ पैर फूल गए और वहां से भाग निकला। इसके बाद अजगर गन्ने के खेत से बाहर निकल कर पानी की खाल में आ गया और पाइप में फंस गया। इसके बाद लोगों ने वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारियों को सूचित किया। वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक राजपाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम के सदस्य सुल्तान सिंह, परवेज खान और मीर सिंह ने अजगर को पकड़ लिया। निरीक्षक राजपाल ने बताया कि इस प्रकार के जीव जंगल में ही पाए जाते हैं, लेकिन बरसात में कई बार पानी या बाढ़ आने से खेतों में आ जाते हैं। अजगर को पकड़ कर कलेसर जंगल में छोड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें