फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणदीप ने मोहित को हराकर कटाया फाइनल का टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
रणदीप ने मोहित को हराकर कटाया फाइनल का टिकट
विज्ञापन

चरखी दादरी। पुराना शहर स्थित हीरा इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी रोचक मुकाबले हुए। सीनियर वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबला रणदीप सिंह और मोहित जांगड़ा के बीच खेला गया। लगभग एक घंटे तक चले इस रोमांचक मुकाबले में रणदीप ने काफी मशक्त के बाद मोहित को 21-18, 15-21, 21-19 अंक के अंतरों से हराकर अपने वर्ग के फाइनल में जगह बनाई। इस खिलाड़ी का मुकाबला अब खिताबी दौर में अनुराग धवन के साथ होगा। अनुराग ने दूसरे सेमीफाइनल मैच में स्थानीय खिलाड़ी टिंकू बंसल को 17-21, 21-13 व 21-15 अंकों के अंतर से हराया है।
दादरी बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव लोकेश गुप्ता ने बताया कि अंडर 17 में शिव कुमार व गोपी चंद की जोड़ी ने ईशान तथा हितेश सांगवान को 15-12, 15-10 के अंतर से एकतरफा हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सीनियर डबल के सेमीफाइनल मुकाबले में मोहित व टिंकू की जोड़ी ने दीपक शर्मा व दिनेश मुंजाल को 15-21, 21-18, 12-21 अंकों से हराया। अंडर 19 के सेमीफाइनल मैच में टिंकू ने गोपीचंद को 21-12, 21-19 से हराया। लड़कियों के अंडर 17 में श्रेष्ठी जैन ने निकिता फौगाट को 21-20, 21-18 से हराया। अंडर 13 लड़कों के फाइनल मैच में ईशान ने अनुभव जैन को 21-17 व 21-13 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के संरक्षक हरीश चंद्र गोदारा एवं प्रधान तिलक जैन ने कहा कि खेल में खिलाड़ी को अपने अंदर जोश का जज्बा पैदा करना चाहिए। इस मौके पर एसोसिशन के वाइस प्रेजीडेंट सुरेश गोयल, उपप्रधान पंकज जैन, सहसचिव दिनेश मुंजाल, कोषाध्यक्ष मनीष जांगड़ा, दीपक शर्मा, सुनील गर्ग, डॉ. विजय शर्मा, अभिषेक जैन, अरुण जैन, दीपक बंसल, सतपाल आर्य नगर, मुकेश सांगवान, पवन वशिष्ठ का विशेष सहयोग है। इस मौके पर संजीव जैन, सतप्रकाश शर्मा, ईश्वर लांबा, अजय वशिष्ठ, प्रदीप फौगाट, राजकुमार खत्री, नरेंद्र कुमार, मुकेश फौगाट, रवि सैनी, पंकज शर्मा, मोहित जांगड़ा, नरेश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें