फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने की कार्रवाई चलाया पीला पंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हांसी।
हांसी-उमरा रोड पर रेलवे आरओबी बनाने को लेकर अतिक्रमण में आने वाले मकानों पर कार्रवाई के लिए इस बार पीडब्लूयडी बी एंड आर के अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। इस दौरान जेसीबी मशीन की मद्द से 15 से 20 मकानों को गिरा दिया गया। अपने मकान पर जेसीबी मशीन चलता देख मौके पर भरपूर हंगामा मचा। लेकिन भारी पुलिस बल की उपस्थिति होने के चलते किसी की एक न चली। करीब 20 मकानों को गिराने के बाद लोगों ने कहा कि वह स्वयं ही करीब 4 दिनों तक यह मकान खाली कर देंगे। इनमें कुछ मकान ऐसे भी है, जिन पर कोर्ट केस चल रहा है, उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

कुछ ने कोर्ट में डाला हुआ है केस
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ जेबी चौपड़ा ने बताया कि उमरा रोड पर प्रेम नगर में निर्माणाधीन रेलवे पुल की हद में आने वाले व अतिक्रमण करने वाले 107 आवास पर कार्रवाई करने के लिए टीम पुलिस फोर्स और जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची। इस दौरान कई लोगों ने आवास पर जेसीबी चलाने का विरोध किया। कई लोग जेसीबी मशीन के आगे भी अड़ गए, लेकिन मौके पर उपस्थित पुलिस टीम ने उन्हें वहां से हटाया। चौपड़ा ने बताया कि दो दिन पूर्व ही प्रेमनगर में मुनादी करवा दी गई थी कि वह यह मकान खाली कर दें, यहां पर बने अवैध मकान गिराए जाएंगे। इस दौरान कई लोगों ने कहा कि उनका कोर्ट में केस चल रहा है। उन मकानों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। दरअसल कुछ लोगों ने कोर्ट में केस डाला हुआ है कि उनके पास मकान की रजिस्ट्री है, ऐसे में उनके मकान कैसे गिराए जा सकते है। या तो उन्हें मकान का मुआवजा मिले या फिर उनके मकान नहीं गिराए जाए। वहीं मकान में रहने वाले अन्यों ने कहा कि वह स्वयं ही चार दिनों तक इन मकानों को खाली कर देंगे, इसके बाद वह यहां पर अपनी कार्रवाई कर सकते है। लोगों के कहने पर अधिकारियों ने उन्हें चार दिन की मोहलत दी है। अगर 4 दिन में वह स्वयं इन मकानों को खाली नहीं करते है तो विभाग इन पर कार्रवाई कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरओबी के निर्माण में आ रही अड़चन
चौपड़ा ने बताया कि एक साल पूर्व विभाग की तरफ से आरओबी की हद में आने वाले 107 आवास में रहने वाले लोगों को नोटिस दिया गया था। उस समय लोगों ने कहा था कि वह स्वयं ही अपने आवास को गिरा देंगे। लेकिन लोगों ने ऐसा कुछ नहीं किया। अब आरओअी के निर्माण कार्य में तेजी लायी जा रही है। लेकिन लोगों द्वारा किया गया यह अतिक्रमण इस कार्य में अड़चन पैदा कर रहा है। ठेकेदार ने पैनल तो बना लिए है, लेकिन इलैक्ट्रिक लाइनें अभी बिछानी बाकी है। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग पर उन्हें चार दिन की मोहलत दी गई है, इसके बाद यह मकान गिराए जाएंगे। गौरतलब है कि करीब 10 दिन पूर्व भी पीडब्लूयडी बी एंड आर के अधिकारी बिना पुलिस फोर्स के हांसी-उमरा रोड पर रेलवे आरओबी बनाने को लेकर अतिक्रमण में आने वाले मकानों को जेसीबी की मद्द से हटाने के लिए गए थे। इसका नतीजा यह निकला था कि लोगों ने मौके पर एकत्रित होकर इसका विरोध कर दिया और अधिकारियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। लोगों न अधिकारियों को जेसीबी को आग लगाने तक की चेतावनी दे डाली थी। इसके चलते अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर कार्रवाई करने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें