फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हांसी।
उपमंडल के एक गांव में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ आवास में घुस कर दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर गांव के ही अजय नामक युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने बताया है कि आरोपी अजय राजकीय महाविद्यालय में बीकॉम तृतीय वर्ष का छात्र है। पुलिस को दी शिकायत मेें छात्रा ने कहा है कि वह अपने घर पर अकेली थी। उसके पिता शहर में किसी काम से गए हुए थे और उसकी मां दवाई लेने गई हुई थी। इस दौरान आरोपी युवक जबरन उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। छात्रा द्वारा शोर मचाए जाने पर युवक उसे धक्का देकर वहां से फरार हो गया। धक्का लगने से छात्रा भी घायल हो गई। घायल छात्रा को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें