फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह में पुलिस ने जब्त किए 34 पिस्तौल व 43 कारतूस

विज्ञापन
विज्ञापन
छह माह में पुलिस ने जब्त किए 34 पिस्तौल व 43 कारतूस
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जिले में एसपी सुनील दलाल के निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले करीब सवा छह माह में पुलिस ने 34 पिस्तौल व 43 कारतूस आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से बरामद किए हैं। इनमें से 8 पिस्तौल व 10 कारतूस तो हत्या या हत्या के प्रयास से जुड़े हैं।
जानकारी के अनुसार दादरी जिले में अवैध हथियारों का जखीरा यूपी से पहुंच रहा है। स्थानीय पुलिस आरोपियों को पकड़ने के बाद यूपी में हथियार बेचने वालों तक नहीं पहुंच पाई है। वहीं, जिले के युवा धड़ाधड़ हथियार यूपी से मंगवा रहे हैं और पुलिस के फिलहाल हथियारों की तस्करी रोकने की कोई मास्टर प्लानिंग नहीं है। पुलिस अपने सूत्रों की मदद से ही अवैध हथियार पकड़ रही है। अलग-अलग जगहों से पकड़े कए ये अवैध हथियार पांच से 30 हजार रुपये तक की कीमत के हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता भूदेव जांगड़ा ने बताया कि इस साल में अब तक आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामलों में 26 पिस्तौल व 33 कारतूस बरामद किए गए हैं। इनके अलावा हत्या या हत्या प्रयास मामलों में इनके अलावा आठ पिस्तौल व दस कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत वर्ष आर्म्स एक्ट के तहत एक देशी रिवाल्वर, तीन राइफल, एक चाकू, 118 कारतूस बरामद किए गए थे। इनके अलावा हत्या या हत्या प्रयास से संबंधित मामलों में 16 पिस्तौल व 20 कारतूस बरामद किए गए थे।
विज्ञापन

वर्जन:
ज्यादातर हथियार यूपी से आते हैं और इनकी जानकारी गुप्त सूत्रों से मिलती है। आरोपी हथियार बेचने वाले का ब्यौरा नहीं दे पाते और इस कारण तह तक पुलिस नहीं पहुंच पाती। पुलिस अब और सक्रिय हो गई है। जिले के बॉर्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस की जाएगी।
भूदेव जांगड़ा, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें