फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लू बर्ड में कार्यकर्ताओं को निर्देश देकर लौटे पूर्व सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार की शाम हिसार पहुंचे। सिरसा से रोहतक की ओर जाते समय कुछ समय के लिए ब्लू बर्ड पर्यटन केंद्र में रुके। यहां कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद रवाना हो गए।
विज्ञापन

ब्लू बर्ड में कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा की इस जन विरोधी सरकार के खिलाफ मैदान में डटे रहें। किसानों का समर्थन करने के लिए उनके साथ जाएं। इस झूठी सरकार ने किसानों के साथ बड़ा धोखा किया है। ऐसे समय में हमें किसानों का साथ देते हुए उनकी आवाज को बुलंद करना है। किसानों की फसल बिजाई होने में भी दिक्कत हो रही है। स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट देने का एलान करने वाली भाजपा सरकार अब इससे मुकर रही है। किसानों पर गोलियां चलवाने का काम किया जा रहा है। जिस रिपोर्ट को लागू कराने के लिए ओमप्रकाश धनखड और सुभाष बराला अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते थे। अब उस रिपोर्ट को लागू क्यों नहीं करा पा रहे। इन लोगों से जनता जवाब मांगेगी। किसानों को उनका हक दिलाने तक हम चुप नहीं रहेंगे। सरकार की सभी गलत नीतियों की पोल जनता के बीच जाकर पोल खोलेंगे। इस मौके पर रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी कार्यकर्ताओं से मिले। इस मौके पर सीनियर कांग्रेस लीडर धर्मबीर गोयत, पूर्व विधायक रामभगत शर्मा, छत्रपाल सोनी, तेजबीर पूनिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें