फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ff

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद के गेट पर भूख हड़ताल शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सूबे के नगर परिषद कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला शाखा के पदाधिकारियों ने नगर परिषद के गेट के सामने 12 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी। शाखा प्रधान महेंद्र चावरिया ने बताया कि भूख हड़ताल पर बैठने वालों में जिला प्रधान ईश्वर सिंह बोड़वाल, शाखा प्रधान महेंद्र सिंह चावरिया, विजय प्रकाश नंदा, जिला उप प्रधान सुरेश बहोयत, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बागड़ी, सह सचिव पूर्णचंद पिहवाल, राजवीर, रामनिवास, नवल किशोर, सीताराम, जगवीर, दुलीचंद, अजीत कुमार चावरिया, कैलाश निंदानिया, सोनिया व रविंद्रा थे।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ईश्वर सिंह बोड़वाल ने कहा कि सरकार द्वारा नगर निकाय के कर्मचारियों को सरकार द्वारा सातवें वेतन आयोग का लाभ देना कर्मचारियों की एकता व संघर्ष की सफलता है, लेकिन कर्मचारियों की अन्य मांगों पर सरकार की चुप्पी साधना उदासीनता दिखा रही है। संघ की मांग थी कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, ठेका प्रथा खत्मकर नियमित कर्मचारियों की भर्ती हो, आउटसोर्सिंग में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन से ईपीएफ की काटी राशि खातों में जमा हों। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को एकजुट रहने के लिए आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें