फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककक

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपंच और उसके बेटे पर मारपीट का लगाया आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सदर थाना क्षेत्र के गांव बालियर खुर्द निवासी एक शख्स ने गांव के सरपंच और उसके बेटे पर मारपीट करने का आरोप लगाकर सीएम विंडो पर शिकायत दी है। दी शिकायत में पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। वहीं इस बाबत सरपंच ने आरोपों को बेबुनियाद बताकर जांच में सब स्पष्ट होने की बात कही है।
गांव बालियर खुर्द निवासी रोशन लाल ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में कहा है कि बीती 25 जून की रात उसकी गांव के ही किसी शख्स से कहासुनी हो गई थी। कुछ देर बाद सरपंच सूरज सिंह बेटे को साथ लेकर मौके पर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। आरोप यह भी है कि इस दौरान सरपंच ने जातिसूचक शब्द भी कहे। किसी तरह ग्रामीणों ने बचाव कर उसे छुड़वाया। इसके बाद से वह कई बार सदर थाने जा चुके हैं, लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच बोले: शिकायतकर्ता ने ही की थी गाली-गलौच
वहीं इस बाबत गांव बालियर खुर्द सरपंच का कहना है कि मामले में शिकायतकर्ता ने विरोधियों के भड़काने पर झूठी शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि जिस समय की घटना बताई जा रही है वह घर पर थे। रोशन लाल ने फोन कर उन्हें गाली दी। इसके बाद वह बेटे को लेकर रोशन लाल के घर गए थे। इस दौरान पहले से ही रोशन लाल के घर कई ग्रामीण थे। मारपीट करने का आरोप गलत है, जांच में सच्चाई आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें