फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबअबअ

विज्ञापन
विज्ञापन
डबल मर्डर : आलू के भाइयों समेत तीन नामजद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
कनपटी पर गोली मारकर दो लोगों की हत्या कर नया गांव दौलतपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर आलू के भाइयों समेत तीन लोगों को नामजद किया है। डबल मर्डर का मुकदमा धारूहेड़ा चुंगी स्थित बाल्मीकि बस्ती निवासी राजेश की शिकायत पर दर्ज हुआ है। हत्या के मामले में बाल्मीकि बस्ती निवासी सुनील, उसके भाई प्रवीण उर्फ मियां के साथ ही सेवक को भी नामजद किया गया है। सुनील और मियां शहर के कुख्यात बदमाश आलू के भाई हैं। दोनों के खिलाफ पहले भी संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। मंगलवार शाम को रामगढ़ रोड पर हनुमान मंदिर के आगे नया गांव दौलतपुर जाने वाले कच्चे मार्ग पर एक डेरी के पास बाल्मीकि बस्ती निवासी विजय और हाल में उत्तम नगर निवासी पंकज का खून से लथपथ शव मिला था। सूचना पर सदर पुलिस के साथ ही एफएसएल टीम ने जांच की तो दोनों को तीन- तीन गोलियां लगी थीं।

पोस्टमार्टम से पहले हुआ एक्स-रे
मंगलवार शाम को शव मिलने के बाद बुधवार को दोनों शवों के पोस्टमार्टम हुए। इससे पहले दोनों शवों का एक्स-रे कराया गया। इससे शहरी में लगी गोलियों की ठीक स्थिति का पता लगाया जा सके। एक्स-रे के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए। डबल मर्डर मामले में हंगामा होने की आशंका पर बुधवार को अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी नागरिक अस्पताल में तैनात रही।
विज्ञापन


इकलौता था पंकज, हाल में हुई थी सगाई
विजय का जहां भरापूरा परिवार था। वहीं पंकज की भी सगाई कुछ समय पहले ही हुई थी। जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी। मंगलवार को जब पंकज का मोबाइल फोन ऑन किया गया तो दूसरी कॉल उसकी मंगेतर की ही फोन पर आई थी। पंकज के साथियों का कहना था कि वह अपनी क्वालिस गाड़ी छुड़ाने के लिए थाने गया था। इसके बाद एक बजे के बाद से उसका फोन बंद था। फोन बंद होने के कारण वे उसे खोजने मॉडल टाउन थाने और फिर सीआईए थाने भी गए थे। उन्हें आशंका थी कि उसके साथ कुछ ऐसा न हो जाए।
विज्ञापन

-----------
शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शरीर में लगी गोलियों की सही स्थिति जानने के लिए पोस्टमार्टम से पहले एक्स-रे कराया गया था। शव परिजनों को सौंप दिए हैं। हत्यारोपियों की तलाश में टीमें बनाकर दबिश दी जा रही हैं। - नरेंद्र सिंह, एसएचओ, सदर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें