फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हहह

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी की छोरी ने खोजी हिमालय में दो चोटियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
उपायुक्त डा. यश गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने देश को एक नई दिशा दी है। रेवाड़ी की बेटी सुनीता चौकन ने न केवल माउंट एवरेस्ट फतह किया बल्कि गंगोत्री हिमालय की करीब छह हजार फुट ऊंची दो चोटियों को खोज निकाला है। यह कारनामा आज तक कोई नहीं कर सका है।गर्ग स्थानीय दिल्ली रोड स्थित मधुसूदन पब्लिक स्कूल में पर्वतारोही सुनीता चौकन के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। विधायक रणधीर कापड़ीवास ने कहा कि सुनीता चौकन ने दुनियाभर में रेवाड़ी को पहचान दिलाई है। सीमित साधनों के बावजूद उसके हौसले कभी कमजोर नहीं पड़े। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला महामंत्री अमित यादव ने की। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल ने भी विचार रखे। इस मौके पर वरुण चौधरी, चांदनी चांदना, दीपा भारद्वाज, पुष्पा मुदगल, ऊषा आर्य, अशोक मुदगल, शैलेंद्र सतीजा, नरेंद्र यादव, ईश्वर चनेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें