फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी बनने का सपना दिखाकर ठगा, लाखों लेकर भगा एकेडमी संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी बनने का सपना दिखाकर ठगा, लाखों लेकर भागा एकेडमी संचालक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुलिस अधिकारी बनने का सपना दिखाकर लाखोें की ठगी का मामला सामने आया। मॉडल टाउन स्थित एकेडमी सेंटर का संचालक सरकारी नौकरियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने की गारंटी के नाम पर लाखों रुपये लेकर फरार हो गया। डेढ़ साल से चल रही इस एकेडमी में करीब 150 युवाओं ने दाखिला लिया। एकेडमी संचालक ने सभी विद्यार्थियों से 8 से 12 हजार रुपये वसूल लिए और परीक्षा की तैयारी के नाम पर झांसा ही देता रहा। अब तीन दिन से एकेडमी संचालक फरार है और एकेडमी भी बंद हैं। ऐसे में विद्यार्थियों ने पहले मॉडल टाउन चौकी में शिकायत दी। इसके बाद डीसी और एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं डीसी और एसपी ने मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मॉडल टाउन स्थित एक एकेडमी सेंटर के संचालक द्वारा की गई धोखाधड़ी को लेकर करीब 100 से ज्यादा विद्यार्थियों ने मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए डीसी कार्यालय में गए। यहां विद्यार्थियों ने सेंटर संचालक पर कार्रवाई करने के लिए मांग पत्र सौंपा। छात्र अमित ने बताया कि निजी एकेडमी सेंटर के संचालक ने उनसे प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने के लिए फीस तो वसूल ली, लेकिन आज तक नियमित कक्षाएं नहीं लगाई गईं। सेंटर में पहले ही स्टाफ की कमी चल रही थी और जो शिक्षक लगाए गए थे वे भी अयोग्य थे। इस मामले में भी एकेडमीसंचालक से कई बार शिकायत की गई और समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। उनसे पूरे साल की एक साथ फीस वसूल ली गई और अब अकादमी संचालक फरार हो गया। एकेडमी पर ताला भी लटक गया है और संचालक का कुछ पता नहीं लग पा रहा है। वहीं छात्र बंटी ने बताया कि अधिकतर छात्र गरीब घर से हैं और सभी ने उधार में पैसे लेकर फीस भरी थी। उन्होंने कहा कि हजारों रुपये फीस देने के बावजूद भी उनकी तैयारी नहीं कराई गई है। उनकी मांग है कि अकादमी के संचालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कराई जाए। इस दौरान एसएफआई के नेता सुमित ने कहा कि अगर छात्रों को फीस वापस नहीं दिलाई गई तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें