फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कक्षा 10वीं अग्रेंजी की परीक्षा में 8036 विद्यार्थियों में से 18 पहुंचे

Tue, 27 Feb 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
26सीटीके01... दिल्ली रोड ​स्थित केंद्रीय विद्यालय में 10वीं सीबीएसई की परिक्षा देने के बाद बाहर
विज्ञापन
रोहतक। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं की अंग्रेजी और 12वीं के रिटेल व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षा हुई। इसमें 10वीं के 8036 विद्यार्थियों में से 18 अनुपस्थित रहे। जिले में 22 केंद्र बनाए गए। कक्षा 12वीं के 14 विद्यार्थियों ने रिटेल विषय व 21 विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय की परीक्षा दी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई। मंगलवार को कक्षा 12वीं की रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


बाॅक्स:
परीक्षा आसान रही। समय से आधा घंटा पहले ही पेपर पूरा हो गया। पाठ्यक्रम से बाहर कोई प्रश्न नहीं आया। इस कारण हल करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
- वंशिका, कक्षा 10वीं, स्वामी नित्यानंद पब्लिक स्कूल।


पिछले साल की तुलना में इस वर्ष का पेपर लंबा रहा। इसमें प्रश्न कुछ अधिक होने की वजह से समय लगा। पैसेज थोड़ा कठिन रहा। शेष पेपर आसान रहा। इसे समय पर हल करना आसान रहा। सारे प्रश्न एनसीईआरटी किताब से ही आए।
विज्ञापन


- खुशी, कक्षा 10वीं, स्वामी नित्यानंद पब्लिक स्कूल।

26सीटीके01... दिल्ली रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय में 10वीं सीबीएसई की परिक्षा देने के बाद बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें