रोहतक। फौजी कॉलोनी के युवक के गुम हुए फोन से किसी ने दो बार में अपने खाते में 97 हजार 400 रुपये ट्रांसफर कर लिए। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में रोहित ने बताया कि 13 फरवरी को वह बाहर जा रहा था। अचानक उसका मोबाइल फोन गुम हो गया। बाद में फोन वापस मिल गया। तीन घंटे बाद पता चला कि किसी ने उसके खाते से एक बार 58 हजार 900 व दूसरी बार में 38 हजार 500 रुपये चोरी कर लिए। ब्यूरो