फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चौथी बोली में भी नहीं उठ सके 18 शराब ठेके

Tue, 24 Jun 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बदमाशों की दहशत और नई आबकारी नीति में शराब ठेकों के दाम बढ़ने की वजह से ठेकेदार इस धंधे में हाथ डालने से कतरा रहे हैं। आबकारी विभाग को भी ठेके छोड़ने बार-बार बोली लगाई जा रही है। सोमवार को चौथी बोली में तीन प्रतिशत दाम कम होने के बाद भी 18 ठेकों की नीलामी नहीं हुई। चौथी बोली में सिर्फ भालौठ, बहुअकबरपुर, रिटौली व सुखपुरा चौक के आठ शराब ठेकों की ही नीलामी हुई।
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने जिले में 58 जोन बना रखे हैं। इन सभी ठेकों की नीलामी के लिए विभाग की ओर से चौथी बार बोली लगाई गई। इसमें नौ जोन के 18 ठेके पर किसी भी ठेकेदार ने बोली नहीं लगाई।

आबकारी विभाग ने एसपी को लिखा पत्र
बदमाशों के कारण ठेके नहीं उठने की वजह से आबकारी विभाग को नुकसान हो रहा है, इसीलिए विभाग की ओर से एसपी नरेंद्र बिजारणिया को बदमाशों की दहशत खत्म करने के लिए पत्र लिखा गया है। इसके बाद भी कुछ ठेकों पर फायरिंग करने में शामिल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस कारण ठेकेदारों में डर बना हुआ है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग की ओर से बचे ठेकों को उठाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके चलते विभाग ने सोमवार को भी ठेके की नीलामी कराई गई। अब विभाग 18 ठेकों की 25 को फिर से बोली लगाएगा।
विज्ञापन

वर्जन

सभी ठेकों की नीलामी के लिए विभाग पूरा प्रयास कर रहा है। जल्दी ही सभी ठेके नीलामी कर दिए जाएंगे।

- संदीप दहिया, आयुक्त, आबकारी एवं कराधान विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें