आईआईएम रोहतक के विद्यार्थियों को इस बार प्लेसमेंट में साढ़े 12 प्रतिशत
अधिक सैलरी पैकेज मिला है। 2014-16 बैच के 145 विद्यार्थियों का करीब 48
कंपनियों ने चयन किया है।
आईआईएम की मीडिया सेल के मुताबिक चयनित छात्रों
का पैकेज 11.78 लाख है, जबकि सबसे अधिक वेतन 18.30 लाख रहा। पिछले साल मिले
औसत वेतन की तुलना में इस बार 12.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
डोमेन वाइज यह रहा प्रतिशत
मार्केटिंग
एंड सेल्स में 32 प्रतिशत बैच को नौकरी मिली। फाइनेंस में 24 प्रतिशत,
ऑपरेशंस में 10 प्रतिशत, कन्सल्टिंग में 13 प्रतिशत रहा। आईआईएम के
डायरेक्टर डॉ. अतानु रक्षित ने विद्यार्थियों को बधाई दी।