फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: टास्क पूरा करने के नाम पर 17.47 लाख ठगे

Wed, 02 Apr 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। टास्क पूरा कराने के नाम पर विशाल नगर के युवक से साइबर ठगों ने 17.47 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। ठगों ने युवक से ठगी 15 जनवरी से लेकर 21 जनवरी के बीच की। इस दौरान 27 बार रुपये जमा कराए गए। जब टैक्स के नाम पर 25 लाख रुपये जाम करने के लिए कहा तो पीड़ित को ठगी का पता लगा। इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विशाल नगर निवासी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 15 जनवरी को उसके टेलीग्राम पर मैसेज आया। मैसेज में घर बैठे रुपये कमाने की बात कही गई। लालच में आकर मैसेज के माध्यम से हां कर दी। इसके बाद ठगों ने बैंक डिटेल मांगी। इस पर पत्नी संगीता की बैंक डिटेल भेज दी। फिर ठगों ने इंस्टाग्राम पर फोटो लाइक करने के टास्क दिए। टास्क पूरे होने के बाद पहले टास्क में 150 रुपये और दूसरे में 1000 रुपये बतौर इनाम दिए।

इसके बाद ठगों ने आर्डर की बात कही। पहली बार पांच हजार का आर्डर और दूसरी बार 15000 रुपये का आर्डर करने के लिए कहा। उनके कहे अनुसार खातों में रुपये डाल दिए। इसके बाद दूसरा लिंक भेज कर और आर्डर करने के लिए कहा गए। इनमें पहला टास्क 10 लाख रुपये दूसरा 7,40,000 रुपये का दिया गया। खाते से रुपये निकालने का प्रयास किया तो असफलता हाथ लगी। इस पर ठगी का पता लगा।
विज्ञापन




साइबर ठग टास्क देकर लोगों से ठगी कर रहे है। ठग छोटा लालच देकर मोटी रकम हड़प लेते हैं। इसके लिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इस मामले में केस दर्ज जांच की जा रही है। कुलदीप सिंह प्रभारी, साइबर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें