फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए ग्रामीणों ने जड़ा ताला, अधिकारी बोले पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गांव रिठाल नरवाल में मंगलवार को सायं ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पेयजल न मिलने व गंदा पानी सप्लाई में आने के विरोध में ग्रामीणों ने गांव के जल घर पर ताला जड़ दिया। हालांकि इस संबंध में विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। यही नहीं उनके पास कोई शिकायत भी नहीं आई है, यदि किसी को समस्या है तो वह बताए तो सही।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रोष जातते हुए कहा कि जल घर पर सफाई कभी नहीं होती। यहां पहला तो पानी नहीं मिलता, यदि मिलता है तो गंदा। यहां जल घर में कभी कुत्ता मरा मिलता है तो कभी पक्षी। इसके चलते सभी ग्रामीणों ने पब्लिक हेल्थ विभाग के प्रति रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जल घर पर ताला जड़ दिया, लेकिन मौके पर कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं आया। यहां तक कि पुलिस प्रशासन भी यह तक पूछने नहीं आया कि वह सरकारी भवन पर ताला क्यों लगा रहे हैं। इस संबंध में एसडीई सुखबीर हुड्डा ने बताया कि उनके पास गांव रिठाल का अतिरिक्त चार्ज है। उनका जेई दलबीर मौके पर जाता है। हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है। यदि किसी को समस्या है तो वह सुबह जल घर पर मिला, वहां जेई को भेजेंगे। अधिकारी ने बताया कि विभाग में दस एसडीई की जरूरत है, लेकिन काम चार कर रहे हैं। सभी को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है, ऐसे में हर जल घर की सूचना हमारे पास नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें